Xiaomi Mi 10T Pro जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। टिप्सटर ईशान अगरवाल ने नए फोन के लॉन्च की ओर इशारा दिया है। Mi 10T और 10T Pro को पिछले हफ्ते ही लीक में देखा गया है जहां आगामी फोंस के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का पता चला है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुई Mi 9T सीरीज की जगह लेंगे। Agarwal के ट्वीट के मुताबिक, Xiaomi एक नया फोन लाने वाला है जिसकी कीमत Rs 35,000 के अंदर होगी और इस फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 108MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट मिलेगी। ये स्पेक्स काफी हद तक पिछले हफ्ते लीक हुए Mi 10T Pro से मिलते हैं।
https://twitter.com/ishanagarwal24/status/1299982305386094592?ref_src=twsrc%5Etfw
कथित Mi 10T Pro की तस्वीरें ऑनलाइन भी देखी गई हैं जो फोन के कैमरा मॉड्यूल की भी एक झलक दिखाती हैं। पॉवर बटन ही फिंगरप्रिंट रीडर का भी काम करने वाला है। Mi 10T Pro में 144Hz की हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 108MP का ट्रिपल कैमरा और 5,000mAh बैटरी दी गई है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रॉसेसर मिलने वाला है। OS की बात करें तो यह MIUI 12 पर काम करेगा।
Mi 10T Pro फोन के फ्रंट पर पंच-होल कटआउट दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा को जगह दी जाएगी। डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर, रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जिसमें तीन लेंस के साथ एक LED फ्लैश दी जाएगी।
पिछले साल, Xiaomi ने Mi 9T और 9T Pro के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में Redmi K20 और K20 Pro को पेश किया गया था लेकिन इस साल Redmi K30 सीरीज पहले ही लॉन्च हो चुकी है और तो देखना होगा कि कंपनी के आगामी फोंस कैसे होने वाले हैं।
Mi 10T Pro और Mi 10T आगामी हफ्तों में लॉन्च हो सकता है और लॉन्च डेट से पहले ही फोन के अधिक स्पेक्स सामने आ सकते हैं।