स्मार्टफोन निर्माता स्मार्टफोंस में बेज़ेल्स को कम कर के बड़ी स्क्रीन ऑफर करने के सभी प्रयास कर रहे हैं। हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करने के लिए कम्पनियां अलग-अलग तकनीक का उपयोग कर रही हैं जिसमें नौच, पॉप-अप स्लाइडर्स और पंच-होल डिस्प्ले आदि शामिल हैं। अब Xiaomi ने पुष्टि की है कि कम्पनी ऐसी तकनीक पर काम कर रही है जिससे सेल्फी कैमरा को डिस्प्ले में ऐड कर बड़ी डिस्प्ले ऑफर की जाएगी।
इन्टरनेट पर देखे गए शाओमी के पेटेंट से पता चलता है कि कम्पनी इन-डिस्प्ले कैमरा को पेश करने वाली है। पेटेंट के अनुसार, मेन डिस्प्ले के अन्दर एक सेकेंडरी डिस्प्ले दी जाएगी जो कैमरा और लाइट सेंसर के सामने होगी।
https://twitter.com/Sudhanshu1414/status/1134744658074931200?ref_src=twsrc%5Etfw
इसका मतलब है कि कैमरा ज़रूरत पड़ने पर दिखाई देगा और बिना ज़रूरत के इसे छुपाया जा सकता है।
सैमसंग भी एक ऐसी तकनीक पर काम कर रहा है जिसमें सेल्फी कैमरा को डिस्प्ले के अन्दर रखा जाएगा जिससे नौच फ्री अनुभव मिल सके और वॉटर प्रुफिंग के लिए इसे IP रेटिंग भी दी जाएगी। इस ख़बर की पुष्टि सैमसंग मोबाइल के वाईस प्रेसिडेंट Yang Byung-Duk और कोरियन मीडिया ने की है।
Oppo ने भी टीज़र के ज़रिए इन-डिस्प्ले कैमरा टेक का नमूना दिखाया है और इस साल के आखिर तक कम्पनी इस तरह के फीचर से लैस पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। पॉप-अप सेल्फी कैमरा आने से पहले नौच को काफी युनीक समझा जाता था और अब ऐसा लग रहा है कि पॉप-अप डिज़ाइन को भी जल्द ही पीछे छोड़ने के लिए नई तकनीक तैयार की जा रही है।
https://twitter.com/oppo/status/1135393369113280512?ref_src=twsrc%5Etfw