शाओमी फैंस के लिए एक खुशखबरी आ रही है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने आखिरकार अपनी प्रो-सीरीज की चाइना एक्सक्लूसिविटी को खत्म करने का आधिकारिक फैसला कर लिया है। असल में, Xiaomi 18 Pro Series को चीन में लॉन्च करने के बाद कंपनी ने अब अपने इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट करके यह घोषणा की है कि कंपनी इस फोन को ग्लोबल बाजार में लाने वाली है। इसका मतलब है कि कंपनी इंडिया के अलावा इस फोन सीरीज को अन्य बाजारों में भी लाने वाली है। इसका साफ मतलब है कि यह फोन सीरीज चीन के बाहर के बाजारों में भी इस बार आने वाली है। Xiaomi की ओर से यह घोषणा की है कि Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को इंडिया में जल्द लाया जा सकता है। गौरतलब हो कि शाओमी ने Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max को सिर्फ चीन के बाहर लॉन्च नहीं किया था।
ग्लोबल रिलीज के ऐलान के साथ ही Xiaomi India ने भी अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर टीज करना शुरू कर दिया है कि Xiaomi 18 Pro सीरीज ‘कमिंग सून’ (Coming Soon) के साथ भारत की ओर बढ़ रही है। इससे साफ हो जाता है कि भारत उन शुरुआती अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शामिल हो सकता है जहां इस पावरफुल फ्लैगशिप लाइनअप को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, भारतीय बाजार में प्रो मॉडल के साथ प्रो मैक्स वेरिएंट भी आएगा या नहीं, इस पर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
#Xiaomi18Pro is going global. Coming soon.
— Xiaomi India (@XiaomiIndia) September 23, 2026
Get ready! pic.twitter.com/JPBEiQyHiq
डिस्प्ले को देखते हैं तो Xiaomi 18 Pro में 6.4-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि बड़े Xiaomi 18 Pro Max में 6.9-इंच की बड़ी AMOLED पैनल मिल रही है। दोनों ही स्क्रीन्स 1 से 120Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट देने वाली आधुनिक LTPO तकनीक, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और रिकॉर्ड 4,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती हैं। फोन के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के पास एक सेकेंडरी मिनी एमोलेड डिस्प्ले भी दिया गया है, जो बिना फोन की मेन स्क्रीन ऑन किए समय, नोटिफिकेशन्स और कैमरा फ्रेमिंग देखने की आजादी देती है।
शाओमी का दावा है कि ये दुनिया के पहले ऐसे स्मार्टफोन्स हैं जो क्वालकॉम के नए ‘डुअल 8 एलीट’ (Dual 8 Elites) आर्किटेक्चर पर काम करते हैं। Xiaomi 18 Pro में नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट लगा है, जबकि टॉप-एंड Pro Max वेरिएंट में और भी अधिक शक्तिशाली Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों ही हैंडसेट्स हाई-स्पीड LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आते हैं। बैटरी बैकअप के को देखा जाए तो इस फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलती है, वहीं प्रो मैक्स मॉडल में 8,500mAh की मॉन्स्टर बैटरी दी गई है। दोनों ही स्मार्टफोन्स 100W वायर्ड सुपरफास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
रियर में OIS सपोर्ट वाला 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, OIS के साथ 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और अल्ट्रा-क्लियर वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का शूटर मौजूद है। सॉफ्टवेयर के लिए यह पूरी सीरीज लेटेस्ट Android 17 के साथ HyperOS 4 पर रन करती है। कंपनी ने फिलहाल ग्लोबल कीमतों और सटीक सेल डेट्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आने वाले कुछ ही हफ्तों में इसकी घोषणा होने की पूरी उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Realme P4s vs iQOO Z11 vs Nothing Phone 4b: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना