Xiaomi 17T Price Storage Configurations Leak Ahead of 4 June India Launch
Xiaomi ने एक बार फिर ग्लोबल मार्केट में धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपनी नई Xiaomi 17T series launch की है जिसमें दो smartphones हैं, इन स्मार्टफोन्स को Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। दोनों फोन्स में Leica का कैमरा सिस्टम दिया गया है और साथ में MediaTek के दमदार प्रोसेसर भी हैं। इससे भी खास बात यह है कि दोनों फोन्स Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आते हैं और 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है। Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत EUR 749 यानी करीब 83,500 रुपये है जबकि Pro model EUR 899 यानी करीब 1,02,000 रुपये से शुरू होता है। दोनों phones अभी UK और कुछ European markets में सेल के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है। आइए दोनों फोन्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी लेते हैं।
Xiaomi 17T में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका resolution 1.5K है। इसका refresh rate 120Hz है और peak brightness 3,500 nits तक जाती है। HDR10+, Dolby Vision support और 100 प्रतिशत DCI-P3 colour gamut coverage इसे और भी बेहतर बनाते हैं। वहीं Xiaomi 17T Pro में थोड़ी बड़ी 6.83 इंच की AMOLED display दी गई है जिसका refresh rate 144Hz तक जाता है।
Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra chipset दिया गया है जो Xiaomi के Surge T1 Plus और T1S chips के साथ मिलकर काम करता है। इसमें 3D Ice Loop cooling system भी है। एक खास फीचर यह है कि इसमें Astro Communication support दिया गया है जो कुछ खास situations में 1.3 किलोमीटर तक offline communication enable कर सकता है। हालांकि, Pro model में flagship MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है जो परफॉरमेंस को देखते हुए बेस्ट माना जाता है।
Camera की बात करें तो दोनों phones में Leica Complete Camera system दिया गया है। दोनों में 50MP periscope telephoto camera 5x optical zoom के साथ और 12MP ultra-wide camera मिलता है। फर्क सिर्फ primary camera में है Xiaomi 17T में 50MP Light Fusion 800 sensor है जबकि 17T Pro में 50MP Light Fusion 950 sensor दिया गया है जो Xiaomi 17 में भी इस्तेमाल होता है। Selfie के लिए दोनों में 32MP फ्रन्ट है और video recording 4K HDR10 at 60fps तक support करती है।
Battery को देखते हैं तो ऐसा पता चलता है कि Xiaomi 17T में 6,500mAh silicon-carbon battery दी गई है जो 67W wired fast charging support करती है। Pro model में battery capacity बढ़कर 7,000mAh हो जाती है और 100W wired fast charging के साथ 50W wireless charging भी मिलती है।
Xiaomi 17T का base variant 12GB RAM और 256GB storage के साथ EUR 749 यानी करीब 83,500 रुपये में आता है जबकि 512GB variant EUR 799 यानी करीब 89,000 रुपये का है। Xiaomi 17T Pro का base variant 12GB RAM और 512GB storage के साथ EUR 899 यानी करीब 1,02,000 रुपये का है। 1TB variant की कीमत EUR 1,099 यानी करीब 1,22,500 रुपये है। दोनों phones अभी UK और select European markets में खरीदने के लिए मिल रहे हैं। इंडिया लॉन्च को लेकर अभी के लिए आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: सभी के लिए बेस्ट हैं ये ‘चलने फिरने वाला AC’..कम कीमत में पूरे घर को बना देगा कश्मीर!