Xiaomi 12 India Launch: Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन इसी साल इस महीने में होंगे लॉन्च

Highlights

Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro मार्च 2022 में वर्ल्ड मार्केट में हो सकते हैं लॉन्च

Xiaomi कथित तौर पर इन दो फ्लैगशिप फोन को पहले विश्व बाजार में लाने की योजना बना रही है

Xiaomi 12 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर वाला देश में पहला स्मार्टफोन होगा

Xiaomi 12 India Launch: Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन इसी साल इस महीने में होंगे लॉन्च

Xiaomi के दो नए स्मार्टफोन Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro अप्रैल में भारत में लॉन्च होने वाले हैं। दोनों स्मार्टफोन्स को पिछले साल दिसंबर के अंत में चीन में पेश किया गया था। Xiaomi कथित तौर पर इन दोनों फ्लैगशिप फोन को पहले विश्व बाजार में लाने की योजना बना रही है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro मार्च 2022 में वर्ल्ड मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं। Xiaomi इन डिवाइस को अप्रैल में भारत में भी लॉन्च कर सकती है।

अगर अफवाहें सच मान ली जाएँ तो आपको बता देते है कि अब जल्द ही इंडिया में Xiaomi के ये धाकड़ फोन्स लॉन्च होने वाले हैं। Mi 11 सीरीज को मार्च 2021 में ग्लोबली लॉन्च किया गया था और भारत में इसे अप्रैल में लॉन्च किया गया था। उस वक्त Xiaomi भारत में Mi 11X, Mi 11X Pro और Mi Ultra लेकर आई थी।

हालाँकि हम अभी तक भारत में लॉन्च की सटीक तारीख सामने नहीं आई है। लेकिन यह अफवाह है कि Xiaomi 12 स्मार्टफोन देश में पहला स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस फोन होने वाला है। भारत में अभी तक किसी अन्य स्मार्टफोन कंपनी ने इस प्रोसेसर के लॉन्च की घोषणा नहीं की है।

Xiaomi 12 Pro इन दोनों नए स्मार्टफोन के बीच बेहतर और आकर्षक है। फोन में 6.73-इंच QHD + (1,440x3,200 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 1,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट है। फोन में 480Hz टच सैंपलिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस है।

फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिप के साथ 12 जीबी एलपीडीडीआर5 रैम और 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX707 सेंसर, 50-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावायलट सेंसर होगा। मोबाइल के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile