120W Hypercharge के साथ Xiaomi 11T Pro को 19 जनवरी को भारत में किया जाएगा लॉन्च
Xiaomi 11T Pro को 19 जनवरी को किया जाएगा लॉन्च
भारत में 120W फास्ट चार्जिंग वाला दूसरा फोन होगा Xiaomi 11T Pro
डिमेन्सिटी 920 चिपसेट द्वारा संचालित होगा Xiaomi 11T Pro
Xiaomi 11T Pro को 19 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाना है। शाओमी ने हाल ही में Xiaomi 11i को डिमेन्सिटी 920 और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया है। शाओमी अब एक दूसरा फोन भी 120W फास्ट चार्जिंग के साथ लाने की तैयारी कर रहा है जिसे Xiaomi 11T Pro नाम दिया गया है। जल्द ही इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Surveyयह भी पढ़ें: फोन में सेट करें Jio Autopay फीचर, रिचार्ज खत्म होने पर ऑटोमेटिकली हो जाएगा रिचार्ज
Xiaomi ने सोशल मीडिया हैंडल पर खुलासा किया है कि Xiaomi 11T Pro को 19 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगी और इसे 108MP ट्रिपल कैमरा सेटअप व 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। फोन को ग्लोबल मार्केट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा चुका है।
XIAOMI 11T PRO अनुमानित स्पेक्स (XIAOMI 11T PRO expected specs)
Xiaomi 11T Pro ग्लोबल वेरिएंट पर आधारित होगा। डिवाइस में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है और इसे गोरिला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया गया है। 11T Pro स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे MIUI 12 के लेटेस्ट वर्जन के साथ पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें: भारत में इस चिपसेट के साथ आने वाला पहला डिवाइस बना Moto G71 5G, कीमत है Rs 18,999
Xiaomi 11T Pro को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा शामिल है। रियर कैमरा से 30FPS पर 8K UHD रिकॉर्डिंग की जा सकती है और 60FPS पर 4K UHD रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी व विडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट पर 16MP का कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: OPPO A16K के पोस्टर से सामने आई फोन की भारतीय कीमत, डिज़ाइन और फीचर्स की जानकारी
फोन के साइड पर स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं जिसके साथ एक फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। Xiaomi 11T Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
