हाल ही में फेसबुक, व्हाट्सऐप और इन्स्टाग्राम यूज़र्स को अपलोड, मैसेज सेंड ने होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। बाद में फेसबुक ने पुष्टि की कि मेंटेनेंस ऑपरेशन के चलते यह समस्या सामने आई है लेकिन इसके बाद से ही व्हाट्सऐप पर झूठे मैसेज फैलने शुरू हो गए कि व्हाट्सऐप को जल्द बैन कर दिया जाएगा या फिर यूज़र्स को भविष्य में ऐप उपयोग करने के लिए पैसे देने होंगे।
फेक मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि व्हाट्सऐप हर रोज़ रात 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। ज़ाहिर है कि, यह ख़बर गलत है और व्हाट्सऐप बैन नहीं होने वाला है और न ही आपको इसके लिए अलग से खर्चा करना होगा।
इस तरह के मैसेजेस को आपको नज़र अंदाज़ करना चाहिए और अगर आपके दोस्त या परिवार के सदस्य ऐसा कर रहे हैं तो उन्हें बताएं कि ये ख़बर झूठी है। एक मैसेज में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार के नए आदेश और प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी के आदेश के बाद ही व्हाट्सऐप रात 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बैन रहेगा।
फेक मैसेज में आगे यह भी कहा गया है कि अगर यूज़र्स इस मैसेज को आगे फॉरवर्ड नहीं करते हैं तो उनका व्हाट्सऐप अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा और बाद में इसे एक्टिवेट करने के लिए पैसा देना होगा।
फेसबुक अधिकृत कम्पनी व्हाट्सऐप ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है कि सर्विस को बैन किया जा रहा है या फिर सर्विस उपयोग करने के लिए यूज़र्स को चार्ज देना होगा। केंद्र सरकार ने भी ऐसी कोई घोषणा नहीं की है और न ही गूगल भी इस तरह की ख़बर को फैला रहा है।