iPhone यूज़र्स को WhatsApp बीटा में मिल रहा है Memoji Stickers सपोर्ट और…

HIGHLIGHTS

रीब्रांडेड ‘WhatsApp From Facebook' टैग भी जोड़ा

मिलेगा Memoji Stickers सपोर्ट

WhatsApp अपने app के iPhone वर्जन में कुछ नए दिलचस्प फीचर्स लाने की तैयारी कर रहा है। नए वर्जन में Memoji स्टीकर सपोर्ट और नाम को रीब्रांड कर के ‘WhatsApp From Facebook' किया गया है। यह रीब्रांडिंग पहले एंड्राइड वर्जन के लिए की गई थी और अब इसे iPhone ऐप पर भी लाया जा रहा है। यह टैग व्हाट्सऐप की सेटिंग में उपलब्ध है और इससे साफ़ होता है कि Facebook यहां भी अपनी छाप छोड़ रहा है।

iOS के लिए आया WhatsApp का लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.19.90.23 Memoji स्टीकर सपोर्ट के साथ आया है। लेटेस्ट वर्जन अपडेट डाउनलोड करने के बाद यूज़र्स को Memoji स्टीकर विकल्प मिलेगा। स्टीकर्स को अधिक उपयोग होने वाले सेक्शन में भी दिखाया जाएगा। ये Memoji स्टीकर्स इस समय iOS 13 पर चल रहे iPhone X, iPhone XR और iPhone XS के लिए उपलब्ध हैं। याद दिला दें, Memoji फीचर को iOS 12 के साथ पेश किया गया था जिसके तहत यूज़र्स अपने लिए Animoji को पर्सनलाइज़ कर सकते हैं।

जैसा कि हमने बताया है कि WhatsApp आईफोन एप्लीकेशन में "WhatsApp from Facebook" को भी शामिल कर रहा है। इसे व्हाट्सऐप की सेटिंग्स में देख सकते हैं और इससे पहले एंड्राइड पर व्हाट्सऐप बीटा में भी इसे शामिल किया गया है। व्हाट्सऐप के iOS अपडेट के बारे में यह लेटेस्ट ख़बर व्हाट्सऐप फीचर्स ट्रैकर WABetaInfo के हवाले से सामने आई है।

WhatsApp ने हाल ही में एंड्राइड बीटा यूज़र्स के लिए फिंगरप्रिंट लॉक फीचर को जारी किया है। यूज़र्स सेटिंग्स में जाकर इस फीचर को इनेबल कर सकते हैं और इसके ज़रिए यूज़र्स चैट में प्रोटेक्शन की एक अन्य लेयर शामिल कर सकते हैं।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :