4,500mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा के साथ Vivo Z1x आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

HIGHLIGHTS

Vivo Z1x आज होगा लॉन्च

कीमत हो सकती है Rs 20,000 से कम

ट्रिपल कैमरा और 32 म्गापिक्स्ल सेल्फी कैमरा से होगा लैस

Vivo Z1x आज भारत में लॉन्च होने वाला है और यह भारत में Z सीरीज़ का दूसरा स्मार्टफोन है। Vivo ने लॉन्च से पहले ही Vivo Z1x की कई Specification, Features आदि को टीज़ किया है। Smartphone की ख़ासियत इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने वाला है जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा और साथ ही फोन में 4,500mAh की बड़ी बैटरी भी मिलने वाली है। Vivo Z1x का Price जानने के लिए लॉन्च का ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा। जल्द कम्पनी अपना Vivo V17 Pro स्मार्टफोन भी भारतीय बाज़ार में उतार सकती है, जो कुल 6 कैमरा के साथ आएगा।

Vivo Z1x आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा और लॉन्च इवेंट लाइव देखने के लिए यूज़र्स कम्पनी के आधिकारिक Facebook Page पर जा सकते हैं। Vivo Z1x के प्राइस के बारे मन अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फोन को Rs 20,000 की श्रेणी में लॉन्च किया जाएगा।

Vivo Z1x के बारे में जो जानकारी अब तक सामने आई है उससे पता चलता है कि फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो 6.38 इंच की स्क्रीन हो सकती है और इसके टॉप पर एक वॉटरड्राप नौच भी दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 712 SoC, 4,500mAh बैटरी (22.5W फ़्लैशचार्ज टेक), ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। आगामी मोबाइल फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा (पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए) मिलने वाला है। ये स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक चीन में लॉन्च हुए Vivo Z5 से मिलती हैं और अगर यह नया स्मार्टफोन Vivo Z5 का री-ब्रांडेड वर्जन है तो हो सकता है कि फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज शामिल किया जाए।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :