Vivo Z1 Pro जल्द भारत में होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर किया जाएगा सेल

HIGHLIGHTS

Vivo Z1 Pro को फ्लिपकार्ट पर किया जाएगा सेल

जल्द होगा भारत में लॉन्च

Vivo ने घोषणा की है कि Vivo Z1 Pro स्मार्टफोन को कम्पनी जल्द ही फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करेगा। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ के प्रोसेसर के साथ आएगा और ट्रिपल लेंस सेटअप और इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा के साथ आएगा जो कि बेसिकली पंच-होल कैमरा होगा। इससे पहले अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि कम्पनी भारत में Vivo Z5x स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।

Vivo India के ब्रांड स्ट्रेटेजी के डायरेक्टर Nipun Marya ने बयान में कहा कि, “हम अपनी स्ट्रेटेजी में इनोवेटिव और ज़रूरी एक्सपीरियंस को ऐड करते हैं और फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप कर के हम इसे एक क़दम और आगे बढ़ा रहे हैं। नई Z-सीरीज़ को युवा पीढ़ी को नज़र में रखते हुए तैयार किया गया है। कम्पनी ने डिवाइस की कुछ USPs को भी हाईलाइट किया है।

विवो का कहना है कि Z1Pro को भारत के Gen-Z स्मार्टफोन कंज्यूमर को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। फोन को बड़ी स्क्रीन व्यू के साथ लाया जाएगा जिससे आसानी से मल्टीटास्किंग की जा सके। फोन में बड़ी बैटरी मिलने की भी उम्मीद है। कम्पनी का कहना है कि फोन को विवो की फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लाया जाएगा। कैमरा की बात करें तो फोन में AI-पॉवरर्ड सेल्फी शूटर मिलने वाला है जिसमें फोटो कस्टमाइज़ेशन सोल्यूशंस भी मिलेगा। सोर्स से पता चला था कि डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसके बारे में अब कम्पनी ने भी पुष्टि कर दी है। हालांकि, कम्पनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि हैंडसेट में किस तरह के सेंसर्स मिलने वाले हैं।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :