Vivo का लेटेस्ट स्मार्टफोन Z1 Pro को आज पहली बार भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। दोपहर 12 बजे से यूज़र्स इस फ़ोन को Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट vivo.com से खरीद सकते हैं। भारतीय मार्केट में जुलाई की शुरुआत में ही इस फ़ोन को कंपनी ने 3 वैरिएंट्स के साथ लॉन्च किया था। मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश किये गए इस फ़ोन में आपको होल-पंच सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, फुल-एचडी+ स्क्रीन और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलती है। Vivo Z1 Pro की शुरूआती कीमत 14,990 रुपये है।
Vivo Z1 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,990 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट को 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फ़ोन को यूज़र्स मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।
लॉन्च ऑफर्स के तहत फ्लिपकार्ट पर ICICI Bank बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 750 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीँ आधिकारिक साइट से फ़ोन की खरीद पर रिलायंस जियो की ओर से 6,000 रुपये के बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।
स्पेक्स की बात करें तो विवो Z1 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है और इसे तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, साथ ही डिवाइस के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड विकल्प भी मिल रहा है। गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए स्मार्टफोन में एड्रेनो 616 GPU मिल रहा है।
Vivo Z1 Pro को स्नैपड्रैगन X15 मॉडेम के साथ पेश किया गया है जो 800Mbps डाउनलोड स्पीड सपोर्ट करता है, यह याद रखें कि इस स्पीड का कोई कनेक्शन इन्टरनेट स्पीड से नहीं रहेगा यह केवल बेहतर कनेक्टीविटी के लिए है।
Vivo Z1 Pro को एंड्राइड 9 पाई पर आधारित फनटच OS 9 पर उतारा गया है और फोन में 6.53 इंच की फुल HD प्लस डिस्प्ले मिल रही है। ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस में तीन बैक कैमरा दिए गए हैं जिसमें एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है और तीसरा 2 मेगापिक्सल का लेंस है। Vivo Z1 Pro में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।