Rs 6,990 में विवो ला रहा है नया Vivo Y90 फोन

HIGHLIGHTS

Rs 6,990 हो सकती है कीमत

जुलाई के मध्य में हो सकता है लॉन्च

होगा एंट्री लेवल फोन

Vivo ने अपनी Y-सीरीज़ के तहत भारत में कई स्मार्टफोंस लॉन्च किया हैं जिसमें Vivo Y17, Vivo Y15 और Vivo Y12 शामिल हैं हालांकि, अब एक 91mobiles की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक विवो एक नए एंट्री-लेवल फोन पर काम कर रहा है जो Vivo Y90 कहलाएगा। स्मार्टफोन को रुमर्ड प्राइस और कुछ स्पेक्स के साथ ऑनलाइन देखा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo Y90 एक एंट्री-लेवल फोन होगा और कम्पनी इसे 10,000 रूपये से नीचे की कीमत में उतारेगी। स्मार्टफोन का सामना Xiaomi Redmi 7A, Realme C2 और Samsung Galaxy M10 जैसे फोंस से होगा।

लीक में डिवाइस की डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी आदि से सम्बंधित कोई जानकारी सामने नहीं है हालांकि, यह पता चलता है कि फोन के बैक पर 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया जाएगा और सेल्फी के लिए यूज़र्स को 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दिया जाएगा। Vivo Y90 की कीमत Rs 6,990 (~$101) रह सकती है। पब्लिकेशन ने यह भी दावा किया है कि डिवाइस को जुलाई के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। 

विवो ने 3 जुलाई को ही भारत में अपना Z1 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया है अपने पंच-होल डिस्प्ले के कारण मशहूर हो रहा है।

स्पेक्स की बात करें तो विवो Z1 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है और इसे तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, साथ ही डिवाइस के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड विकल्प भी मिल रहा है। गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए स्मार्टफोन में एड्रेनो 616 GPU मिल रहा है।

Vivo Z1 Pro को स्नैपड्रैगन X15 मॉडेम के साथ पेश किया गया है जो 800Mbps डाउनलोड स्पीड सपोर्ट करता है, यह याद रखें कि इस स्पीड का कोई कनेक्शन इन्टरनेट स्पीड से नहीं रहेगा यह केवल बेहतर कनेक्टीविटी के लिए है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :