Vivo ने लॉन्च किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन
वीवो का यह फोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है
वीवो Y55s 5G फोन की कीमत 1699 युआन (करीब 20,200 रुपये) है
इसमें 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसी शानदार विशेषताएं हैं

वीवो (Vivo) ने बाजार में नया हैंडसेट वीवो (Vivo) वाई55एस (Y55s) लॉन्च कर दिया है। वीवो (Vivo) का यह फोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को चीन में लॉन्च किया है। चीन में इस फोन की कीमत 1699 युआन (करीब 20,200 रुपये) है। फोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और यह 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं फोन के बारे में...
वीवो (Vivo) वाई55एस (Y55s) 5जी (5G) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
फोन में कंपनी 6.58 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले 1080x2408 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दे रही है। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को 8GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 700 चिपसेट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने वीवो (Vivo) वाई55एस (Y55s) में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला, फोन 6000mAh की बैटरी को सपोर्ट करता है, जो 18W फास्ट चार्जिंग की पेशकश करता है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे विकल्प हैं।
