Vivo ने बिना किसी शोर के भारत में नया Vivo Y1s स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 7,990 में सेल किया जा सकता है। फोन ओरोरा बले और ऑलिव ब्लैक कलर में आएगा। Vivo Y1s कंपनी की वैबसाइट पर लिस्टेड है और इसके स्पेक्स भी देखे जा सकते हैं। अभी कंपनी ने फोन की कीमत की घोषणा नहीं की है लेकिन मुंबई में मौजूद रीटेलर महेश टेलीकॉम ने पुष्टि की है कि फोन की कीमत Rs 7,990 रहेगी।
जियो ग्राहक Rs 4,550 तक के बेनेफिट्स पा सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स को 90 दिन का शेमारू OTT सब्स्क्रिप्शन, OneAssist के ज़रिए वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेस्मेंट मिल रहा है।
Vivo Y1s में 6.22 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर ड्यूड्रॉप नौच दिया गया है और इसका रेजोल्यूशन 720 x 1520 पिक्सल है तथा इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 88.5 प्रतिशत है। फोन मीडियाटेक हीलियो P35 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है और इसके साथ LED फ्लैश दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 अपर्चर है।
Vivo Y1s में 4,030mAh की बैटरी दी गई है और यह एंडरोइड 10 पर आधारित FuntouchOS 10.5 पर काम करता है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है लेकिन यह फेस अनलॉक सपोर्ट करता है। कनैक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लुटूथ 5.0, GPS, माइक्रो USB, और एक 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। फोन का मेजरमेंट 135.11 x 75.09 x 8.28mm और वज़न 161 ग्राम है।