Vivo का नया बजट फोन Vivo Y15s भारत में देगा Redmi, realme के फोंस को कड़ी टक्कर, देखें कीमत और स्पेक्स

HIGHLIGHTS

Vivo Y15s भारत में बजट फोन सेगमेंट में हुआ लॉन्च

एंडरोइड 11 गो एडिशन पर काम करेगा Vivo का नया फोन

Rs 10,990 है Vivo Y15s की कीमत

Vivo का नया बजट फोन Vivo Y15s भारत में देगा Redmi, realme के फोंस को कड़ी टक्कर, देखें कीमत और स्पेक्स

Vivo India ने नया Vivo Y15s बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नया स्मार्टफोन एंडरोइड 11 गो (Android 11 Go) एडिशन पर काम करता है। स्मार्टफोन (smartphone) की कीमत Rs 10,990 है और डिवाइस को बेसिक वॉटर ड्रॉप नौच डिस्प्ले व ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन गो वर्जन (Go version) पर आया है इसलिए लाइटवेट ऐप्स आसानी से चल सकते हैं। विवो डिवाइस में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज ऑफर कर रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: फरवरी में रिलीज़ हुईं ये रोमांचक फिल्में और वेब सीरीज़ आराम से करेंगे आपका टाइम पास, देखें पूरी लिस्ट

 

Vivo Y15s की कीमत और कलर वेरिएंट

Vivo Y15s की कीमत Rs 10,990 रखी गई है। डिवाइस दो रंगों मिस्टिक ब्लू और वेव ग्रीन कलर में उपलब्ध है। स्मार्टफोन को रीटेल स्टोर्स और विवो के आधिकारिक स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

vivo Y15s

Vivo Y15s स्पेक्स

Vivo Y15s में 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जो 720×1600 पिक्सल का रेजोल्यूशन ऑफर करती है। स्क्रीन की रिफ्रेश रेट 60Hz  है और फोन मीडियाटेक हीलियो P35 चिपसेट द्वारा संचालित है। डिवाइस में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है। Vivo Y15s को Android 11 Go Edition पर लॉन्च किया गया है और डिवाइस फनटच OS का भी उपयोग करता है।

यह भी पढ़ें: मात्र Rs 1 के अंतर में BSNL से इतना ज़्यादा Data दे रहा है Jio, देखें दोनों के रिचार्ज में कितना फर्क

Vivo Y15s में 13 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 2 मेगापिक्सल का दूसरा सेन्सर दिया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। कैमरा ऐप को कई मोड्स जैसे पेनोरमा, फेस ब्युटी, टाइम लेप्स आदि का साथ दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में Wi-Fi, ड्यूल 4G LTE, ब्लुटूथ 5.0, GPS और हैडफोन जैक दिया गया है। Vivo Y15s में 5000mAh की बैटरी मिल रही है जो 10W चार्जिंग स्पीड के साथ आती है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo