Vivo X80 Pro को 120Hz डिस्प्ले के साथ किया गया लॉन्च, स्नैपड्रैगन और डिमेन्सिटी दोनों चिपसेट के साथ ली एंट्री

Vivo X80 Pro को 120Hz डिस्प्ले के साथ किया गया लॉन्च, स्नैपड्रैगन और डिमेन्सिटी दोनों चिपसेट के साथ ली एंट्री
HIGHLIGHTS

Vivo X80 सीरीज़ चीन में हुई लॉन्च

जानें Vivo X80 Pro के स्पेक्स

Vivo X80 सीरीज़ की कीमत जानें

 

विवो (Vivo) ने चीन में Vivo X80 series को पेश कर दिया गया है और इस सीरीज़ में Vivo X80 और Vivo X80 Pro फोंस आ गए हैं। Pro मॉडल को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 व मीडियाटेक डिमेन्सिटी 9000 चिपसेट का साथ दिया गया है। इसी बीच, रेगुलर Vivo X80 मीडियाटेक डिमेन्सिटी 9000 सिलिकॉन द्वारा संचालित है। Vivo X80 Pro को LTPO2 पैनल के साथ 120Hz तक की रिफ्रेश रेट दी जाएगी। स्टैंडर्ड X80 को 120Hz दी जाएगी लेकिन यह नेचर में एडाप्टिव नहीं है। Vivo X80 में 50MP का Sony IMX866 सेन्सर दिया गया है जबकि Pro वेरिएंट को Samsung GNV सेन्सर दिया जाएगा। Pro वेरिएंट को बड़ी बैटरी व 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। दोनों मॉडल को 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें: इस OTT प्लेटफॉर्म पर आ गई है आलिया भट्ट की Gangubai Kathiawadi

विवो (Vivo) के दोनों फोंस में डिस्प्ले, कैमरा सेटअप, IP68 रेटिंग बैटरी प्लस चार्जिंग के मामले में अंतर किया गया है। फोंस को आप ब्लैक, ब्लू और ऑरेंज कलर में खरीद सकते हैं। 

VIVO X80, X80 PRO की कीमत और स्पेक्स (VIVO X80, X80 PRO Price and Specs)

Model Vivo X80 Vivo X80 Pro
Display 6.78-inch, E5 AMOLED, FHD+, 120Hz, MEMC 6.78-inch, E5 AMOLED LTPO2, QHD+, 1-120Hz, MEMC
Front Camera 32MP within a central punch-hole cutout 32MP within a central punch-hole cutout
Rear Cameras 50MP (Sony IMX866, OIS)+ 12MP ultrawide+ 12MP (2x, 20x superzoom), Zeiss optics, Zeiss T* coating, V1+ ISP 50MP (Samsung GNV, OIS)+ 48MP ultrawide+ 12MP (2x, gimbal)+ 8MP (periscope, 5x, 60x super zoom, OIS), Zeiss optics, Zeiss T* coating, V1+ ISP
Software Android 12 with OriginOS Ocen (Funtouch OS 12 for global markets) Android 12 with OriginOS Ocean (Funtouch OS 12 for global markets)
Processor MediaTek Dimensity 9000 Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1/ MediaTek Dimensity 9000
Memory LPDDR5 + UFS 3.1 LPDDR5 + UFS 3.1
Battery 4500mAh + 80W wired charging 4700mAh + 80W wired charging, 50W wireless charging and 10W reverse wireless charging
Misc. USB-C 3.2 Gen 1, stereo speakers, 5G, WiFi 6, Bluetooth 5.3, dual-band GPS, under-display fingerprint scanner IP68 dust and water resistance, USB-C 3.2 Gen 1, HiFi amp for Type-C headphones, stereo speakers, 5G, WiFi 6, Bluetooth 5.2 (5.3 in Dimensity model), dual-band GPS, under-display ultrasonic fingerprint scanner

चीन में Vivo X80 सीरीज़ की सेल 29 अप्रैल को शुरू होगी। Vivo X80 की शुरुआती कीमत CNY 3,699 (~₹43,200) और Vivo X80 Pro की शुरुआती कीमत CNY 5,499 (~₹64,300) होगी।

यह भी पढ़ें: Rs 9000 से भी कम में लॉन्च हुए Redmi के फोन की पहली सेल है आज, 12 बजे से शुरू होगी बिक्री

Vivo X80 series

Vivo X80, X80 Pro की कीमत (Vivo X80, X80 Pro Price and Availability)

vivo X80 series

Vivo X80 की कीमत

  • 8+128GB: CNY 3,699 (~₹43,200)
  • 8+256GB: CNY 3,999 (~₹46,700)
  • 12+256GB: CNY 4,399 (~₹51,400)
  • 12+512GB: CNY 4,899 (~₹57,200)

यह भी पढ़ें: जल्द आ रही है Amazon की Summer Sale, बढ़िया डिस्काउंट और डील्स के साथ मिलेंगे ये प्रोडक्टस

Vivo X80 Pro की कीमत

  • 8+256GB (Snapdragon 8 Gen 1): CNY 5,499 (~₹64,250)
  • 12+256GB (Snapdragon 8 Gen 1): CNY 5,999 (~₹70,000)
  • 12+512GB (Snapdragon 8 Gen 1): CNY 6,699 (~₹78,000)
  • 12+256GB (Dimensity 9000): CNY 5,999 (~₹70,000)
  • 12+512GB (Dimensity 9000): CNY 6,699 (~₹78,000)

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo