200MP के टेलीफोटो लेंस और 7000mAh की बैटरी के साथ आएगा Vivo X500 Ultra.. सामने आई जरूरी डिटेल्स

HIGHLIGHTS

Vivo X500 Ultra स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है।

Vivo के इस फोन में 200MP का टेलीफोटो लेंस मिलने वाला है।

Vivo अपने फोन में 7000mAh की बैटरी रखने वाला है।

Vivo अपने कैमरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में बड़ा अपडेट करने वाला है। कंपनी अपने अगले प्रीमियम फोन Vivo X500 Ultra को लेकर चर्चा में बना हुआ है। खासतौर पर इस फोन के टेलीफोटो कैमरा को लेकर सुर्खियां आना शुरू हो चुकी हैं। एक नए लीक को देखा जाए तो इस फोनए में एक 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है, जिसका सेंसर पिछले Vivo फ्लैगशिप फोन्स से काफी बड़ा हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में एक 7000mAh की बैटरी भी हो सकती है। स्मार्टफोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और Qualcomm का पावरफुल प्रोसेसर से लैस होने वाला है।

200MP टेलीफोटो कैमरे से लैस होगा फोन

टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर इस बात को लेकर दावा किया है कि Vivo X500 Ultra में 1/1.12-इंच सेंसर वाला 200MP टेलीफोटो कैमरा होने वाला है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि यह एक सैमसंग सेन्सर हो सकता है। Vivo अपने पिछले फ्लैगशिप फोन्स में Samsung ISOCELL HP9, HPB और HP0 जैसे 200MP सेंसर इस्तेमाल किए हैं। इसी कारण हो सकता है कि इस फोन में भी ऐसा ही देखने को मिले।

गौरतलब हो कि, Vivo ने X100 Ultra के साथ 200MP टेलीफोटो कैमरे की शुरुआत की थी। हालांकि, सिर्फ बड़े सेंसर से बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस की गारंटी नहीं मिलती। लेंस, इमेज प्रोसेसिंग और जूम रेंज भी एक कैमरा को बेहतर बनाने के पीछे के कारण होते हैं।

144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी भी मिलेगी

Vivo X500 Ultra में 6.85-इंच BOE LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आने वाली है। फोन में फ्लैट स्क्रीन, चारों तरफ पतले बेजल और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। परफॉर्मेंस के लिए विवो की ओर से फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर को रखा जा सकता है, इस प्रोसेसर का इस्तेमाल OnePlus 16 में किया जा चुका है। विवो फोन में कंपनी एक 7000mAh की बैटरी देने वाली है।

कब लॉन्च होगा Vivo X500 Ultra?

रिपोर्ट आदि की मानें तो Vivo X500 Ultra को मार्च से अप्रैल 2027 के बीच चीन के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। Vivo ने मई 2026 में X300 Ultra को 1,59,999 रुपये में भारत में पेश किया था। इसे देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि Vivo X500 Ultra को भी इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि, अभी के लिए इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Amazon GIF Sale में मच गई लूट! Vivo-Moto समेत इन स्मार्टफोन्स पर भर भरकर मिल रहे ऑफर्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :