Reliance Jio free canva
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के आधिकारिक पोर्टल पर कई सारे किफायती और दमदार प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको एक ऐसे जियो प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो किफायती दाम में लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है। Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए 999 रुपये का एक प्रीपेड प्लान पेश करता है। यह प्लान उन लोगों के लिए है जो 3 महीने से ज्यादा की सर्विस वैलिडिटी चाहते हैं। यह 3 महीने से थोड़े ज़्यादा वैलिडिटी वाला प्लान है। यानी एक बार इस प्लान से रिचार्ज कराने के बाद आप पूरे 3 महीने के लिए निश्चिंत हो सकते हैं। 999 रुपये वाले इस प्लान में न सिर्फ वॉयस कॉलिंग, SMS और डेटा की सुविधा मिलती है, बल्कि कई अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं। इन अतिरिक्त फायदों की कीमत कई हज़ार रुपये के बराबर है। आइए, इस प्लान के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
रिलायंस जियो के 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज़ाना 100 SMS और हर दिन 2GB डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 98 दिनों की है, जिसका मतलब है कि आपको कुल 196GB डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ एक अतिरिक्त फायदा यह है कि इसमें पूरी तरह से अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। 5G के इस फायदे के साथ, यूज़र जितना चाहे उतना डेटा इस्तेमाल कर सकता है, इसकी कोई सीमा नहीं है।
रिलायंस जियो इस प्लान के साथ ग्राहकों को कुछ खास फायदे भी देता है। इसमें 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा, यूज़र्स को 50GB क्लाउड स्टोरेज के साथ जियो एआई क्लाउड (JioAICloud) भी मिलता है। साथ ही, यूज़र्स को 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी एआई प्रो (Google Gemini AI Pro) का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है। इसके साथ ही, यूज़र्स को 5000GB क्लाउड स्टोरेज, नैनो बनाना (Nano Banana) और भी बहुत कुछ मिलता है।
इसमें 1,500 रुपये की कीमत वाला 12 महीने का मुफ्त ‘कैनवा प्रो लाइट’ (Canva Pro Lite) सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यह एक नया फायदा है जिसे हाल ही में कंपनी ने ग्राहकों को अधिक सुविधा देने के लिए जोड़ा है। ग्राहकों के लिए यह एक बेहतरीन प्लान है, जिसमें उन्हें डेटा और वॉयस कॉलिंग के अलावा AI एक्सेस, कैनवा एक्सेस और भी बहुत कुछ मिलता है। कंपनी का यह देश के सभी सर्कल्स में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F70 vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स और कीमत की तुलना