अभी हाल ही में Vivo की ओर से अपने एक नए स्मार्टफोन की घोषणा की गई थी, यह स्मार्टफोन Vivo X30 नाम से पेश किया जाने वाला है। इस स्मार्टफोन को लेकर सामने आये एक टीज़र में ऐसा भी सामने आया है कि इसमें आपको एक Exynos 980 चिपसेट मिलने वाला है, इसके अलावा आपको इसमें ड्यूल-मोड 5G कनेक्टिविटी भी मिलने वाली है। इसके बाद से यह डिवाइस काफी बार इन्टरनेट पर सामने आ चुका है, और इसके बारे में बहुत सी जानकारी भी सामने आई है। हालाँकि इस मोबाइल फोन को लेकर एक नया टीज़र सामने आया है जो इस मोबाइल फोन के कलर वैरिएंट के बारे में जानकारी दे रहा है।
ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस आगामी स्मार्टफोन एम् आपको एक पंच होल डिस्प्ले मिलने वाली है। इस मोबाइल फोन को लेकर एक नया टीज़र वेइबो पर भी सामने आया है। इस टीज़र के अनुसार Vivo X30 मोबाइल फोन में आपको एक पंच-होल डिस्प्ले पर ही एक फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह पंच होल का कटआउट आपको राईट पोजीशन पर मिलने वाला है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक कर्व्ड ग्लास बेक मिलने वाली है, इसके अलावा इसमें आपको क्वाड-कैमरा मोड्यूल मिलने वाला है। इसके अलावा आपको इसमें LED फ़्लैश भी मिलने वाली है। इसके अलावा आपको कम्पनी की ब्रांडिंग के साथ ही 5G का लोगो भी मिलने वाला है।
इस टीज़र विडियो में आपको कलर वैरिएंट के बारे में जो जानकारी मिल रही है, वह ब्लैक कलर के अलावा दो अन्य कलर की भी मिल रही है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को आप ब्लू और ऑरेंज कलर में भी देख सकते हैं। इसके अलावा फोन के बॉटम में आपको एक Type C पोर्ट भी मिलने वाला है। इसके अलावा इसके माइक्रोफोन के साथ आपको इसके स्पीकर भी देखने को मिल सकते हैं। फोन में आपको एक 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिल सकता है।