Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200MP का शानदार कैमरा! सामने आई सबसे दमदार जानकारी
Vivo अपने आने वाले लेटेस्ट और सबसे बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 को चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर काफी समय से टीज़ कर रहा है और धीरे – धीरे इस वेबसाइट पर Vivo इस स्मार्टफोन में आने वाले सारे फीचर्स को रिलीज़ कर रहा है. पिछले ही हफ्ते में Vivo ने इसके अंदर आने वाले चिपसेट की सारी डिटेल्स को रिलीज़ कर दिया था और अब इस स्मार्टफोन के कैमरा की डिटेल्स भी रिलीज की जा चुकी हैं.
SurveyVivo के प्रोडक्ट प्रेजिडेंट हुआंग टाओ ने कहा की Vivo X Fold 6 एक फोल्डेबल DSLR कैमरा की तरह है और इसमें एक दमदार 200MP का कैमरा Zeiss के लैंस के साथ देखने को मिलेगा. आइए जानें इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेक्स के बारे में सारी जानकारी.
Vivo X Fold 6 के संभावित कैमरा स्पेक्स
चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर Vivo के प्रोडक्ट प्रेजिडेंट हुआंग टाओ की एक पोस्ट के हिसाब से Vivo X Fold 6 में एक दमदार 200MP का प्राइमरी कैमरा होगा जो Zeiss APO के सूपर पेरीस्कोप लैंस के साथ आएगा. इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Blueprint Imaging V3+ चिप भी आ सकती है जो Blueprint native colours और Blueprint colour palette को सपोर्ट करने में सक्षम है.

बाकी Vivo फ्लैशिप स्मार्टफोन्स की तरह X Fold 6 भी एक दमदार Vivo Zeiss G2 टेलेकंवर्टेर को सपोर्ट करेगा. वहीं अगर इसकी तुलना की जाए Fold 5 स्मार्टफोन के साथ तो इसमें ज्यादा बेहतरीन कैमरा मिलेगा जो इसे फोटोग्राफी का बादशाह बना सकता है.
Vivo X Fold 6 के डिस्प्ले डिटेल्स
Samsung M14 पैनल के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 2K रेसोलुशन, 144Hz का दमदार रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलेगा और इसका डिज़ाइन भी काफी स्लीक और क्लीन होगा. पिछले ही हफते यह बताया जा चुका था की इसमें MediaTek का एक दमदार Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर मिलेगा जो इस स्मार्टफोन के बेहतरीन AI को सपोर्ट करने के लिए कस्टमाइज किया गया है.
ये सारे ही स्पेक्स देखने के बाद यह कहना ठीक होगा की Vivo X Fold 6 सच में एक काफी हटकर डिवाइस हो सकता है जो लाजवाब डिस्प्ले, कैमरा और चिपसेट के साथ आएगा.
यह भी पढ़ें: Realme P4R vs Vivo T4R vs Moto G67 Power: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
