Vivo V80 Series की कीमत से लेकर स्पेक्स और लॉन्च की डिटेल्स लीक, जानिए कब होगी इंडिया में एंट्री
Vivo की सबसे नई स्मार्टफोन सीरीज Vivo V80 भारत में अगले ही महीने लॉन्च हो सकती है. हालांकि अभी तक आधिकारिक रुप से इस सीरीज के लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लीक्स की मानें तो Vivo की Vivo V80 स्मार्टफोन सीरीज में एक बेहतरीन डिस्प्ले, बढ़िया कैमरा और बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इसके साथ ही यह कहा जा रहा है की ये सीरीज Vivo V70 सीरीज के कुछ फीचर्स और स्पेक्स को वैसे का वैसा रखते हुए, अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज में और भी नए स्पेक्स के साथ उसे बाज़ार में उतारेगी. यहां हैं इस स्मार्टफोन सीरीज की सारी लीक्स और संभव स्पेक्स.
SurveyVivo V80 सीरीज के संभावित स्पेक्स
लीक्स के हिसाब से स्मार्टफोन कंपनी Vivo अपनी पुरानी Vivo V70 सीरीज से कई फीचर्स और स्पेक्स को अपनी नई सीरीज में वैसे ही रखेगी और इसके अलावा इसके स्पेक्स में कुछ अच्छी अपडेट्स देखने को मिल सकती हैं. Vivo V80 स्मार्टफोन सीरीज में एक बढ़िया और दमदार 6.59 इंच का एक फ्लैट डिस्प्ले 1.5K के रेसोलुशन के साथ आ सकता है जिसमें 144Hz का रुफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है जो पिछली Vivo V70 सीरीज के 120Hz रिफ्रेश रेट से बेहतर है.
इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है की इसमें पिछली बार की तरह फिर Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है. लीक्स के हिसाब से इस स्मार्टफोन सीरीज में 7200mAh की बड़ी बैटरी 90W तक की वायर्ड चार्जिंग के साथ आ सकती है. फोटोग्राफी में रुची रखने वाले लोगों के लिए इसमें एक Zeiss ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अलट्रावाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है. इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ ही 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है.
Vivo V80 सीरीज कब होगी लॉन्च?
पिछली लीक के हिसाब से ऐसा हो सकता है की Vivo V80 स्मार्टफोन सीरीज अगस्त के मध्य तक भारत में लॉन्च हो सकता है. इसके प्राइस में काफी उछाल देखने को मिल सकता है. जहां Vivo V70 स्मार्टफोन 45,999 रुपये के दाम के साथ बाज़ार में आया था और Vivo V70 Elite का दाम 51,999 रुपये तक का था, वहीं Vivo V80 सीरीज 61,999 रुपये तक के दाम के साथ बाज़ार में आ सकता है. लेकिन यह ध्यान में रखना जरूरी है की ये लीक्स आधिकारिक जानकारी पर आधारित नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 और Note 17 Pro का फर्स्ट लुक आउट! डिज़ाइन में बड़ा बदलाव, देखें कैसा होगा नया फोन
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
