Vivo V50e कब हो रहा लॉन्च? देखें प्राइस से लेकर स्पेक्स तक की महत्त्वपूर्ण डिटेल्स
Vivo V50e को कब लॉन्च किया जाने वाला है।
यहाँ आप Vivo V50e के लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हालांकि, यहाँ हम आपको फोन के प्राइस और स्पेक्स की डिटेल्स भी बताने वाले हैं।

Vivo V50e के इंडिया में लॉन्च को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन Vivo V40e की तुलना में कई महत्वपूर्ण अपग्रेड्स के साथ आ सकता है। इन अपग्रेडस में बेहतरीन परफॉरमेंस, ब्राइट डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा होने वाला है। हालांकि कंपनी ने अभी तक Vivo V50e की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशन प्लेटफार्मों पर देखा जा चुका है, इससे यह भी संकेत मिलता है कि इस फोन को बहुत जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हाल की एक अपडेट में, कई लीक आदि से मिली जानकारी के अनुसार Vivo V50e के इंडिया लॉन्च की डेट, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत के अलावा अन्य कई जानकारी सामने आ चुकी है। आइए, अब इन सभी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।
Vivo V50e लॉन्च टाइमलाइन की डिटेल्स
Vivo V50e अप्रैल के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी सटीक लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डिवाइस को BIS प्रमाणन मिल चुका है, और यह जल्द ही भारत में एंट्री कर सकता है। इसे कलर – Sapphire Blue और Pearl White ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह जानकारी भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।
Vivo V50e स्पेसिफिकेशन्स (लीक आदि से सामने आई जानकारी)
Vivo V50e में 6.77 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज की सुविधा हो सकती है। यह डिवाइस 5,600 mAh की बैटरी से लैस हो सकता है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, देखने से यह पता चलता है कि यह पिछले मॉडल से ज्यादा बेहतर है। नया Vivo Phone Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर लॉन्च किया जा सकता है।
इसके अलावा, डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68/IP69 रेटिंग हो सकती है, जो इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देने वाली है। Vivo V50e में 50 MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है। सेल्फी के लिए, इसमें 50 MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है। आइए अब Vivo के इस फोन के प्राइस के बारे में भी जान लेते हैं। हालांकि, बता देते है कि प्राइस की जानकारी भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।
Vivo V50e का संभावित इंडिया प्राइस
Vivo V50e की कीमत भारत में लगभग Rs 25,000 से Rs 30,000 के बीच हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके प्राइस की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर Vivo V40e से इसकी तुलना करके देखा जाए तो यह फोन इंडिया में Rs 28,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब देखना होगा कि इंडिया में Vivo V50e कब तक लॉन्च किया जाता है और इसका प्राइस और स्पेक्स कैसे होते हैं।
