सूरज की रोशनी में रंग बदला करेगा Vivo का ये अनोखा स्मार्टफोन, डिजाइन देखकर रह जाएंगे हैरान

HIGHLIGHTS

वीवो वी23 सीरीज के फोन डुअल सेल्फी कैमरों के साथ एक वाइड नॉच को स्पोर्ट करेंगे

वीवो वी23 5जी में 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होगा।

प्रो मॉडल में कथित तौर पर 108MP का प्राइमरी कैमरा होने की उम्मीद है

जैसा कि हमने कुछ दिनों पहले विशेष रूप से खुलासा किया था, वीवो वी23 5G (Vivo V23 5G) और वीवो वी23 प्रो 5G (Vivo V23 Pro 5G) भारत में 2022 के पहले सप्ताह में लॉन्च होंगे, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इन फोंस को इंडिया के मार्किट में 5 जनवरी को लॉन्च किया जाने वाला है। ये फोन फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन रिटेल होंगे जैसा कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद टीज़र पेज से स्पष्ट है।

Vivo V23 Pro 5G और Vivo V23 5G का डिजाइन कैसा होगा

ये पतले फोन हैं और वीवो का कहना है कि जब पर मौजूद ग्लास सूरज की रोशनी या artificial UV light जैसे स्रोतों के कॉन्टेक्ट में आएगा तो इन फोंस का बैक पैनल अपना रंग/कलर बदल लेगा। हालांकि यह फीचर सिर्फ सनशाइन गोल्ड कलर वेरिएंट के लिए ही होगा। फोन के फ्रन्ट पर डुअल सेल्फी स्नैपर जगह देने के लिए चौड़े नॉच दिए गए हैं।

https://twitter.com/Vivo_India/status/1474268423773327361?ref_src=twsrc%5Etfw

यह भी पढ़ें: 50 हज़ार रूपये वाले OnePlus फोन को कौड़ियों में खरीदने का मौका दे रहा है Amazon, जानें कैसे

Vivo V23 Pro के लीक्ड स्पेक्स

GSMArena के हवाले से Vivo V23 Pro के स्पेक्स लीक हुए हैं जिससे पता चला है कि डिवाइस को 50MP आई ऑटोफोकस ड्यूल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जाएगा। एक अन्य लीक से डिवाइस के कैमरा स्पेक्स भी लीक हुए हैं। एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर की गई मार्केटिंग इमेज से पता चला है कि V23 Pro को 108MP प्राइमरी कैमरा सेन्सर दिया जाएगा। डिवाइस ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP मैक्रो/डेप्थ कैमरा मौजूद होगा।

यह भी पढ़ें: 108MP कैमरा, बड़ी बैटरी वाला Motorola का फोन Flipkart पर मिल रहा है बेहद सस्ता

यह एक अल्ट्रा-थिन 3D कर्व डिस्प्ले वाला डिवाइस होगा। विवो ने अभी इसके डिस्प्ले साइज़ की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा, Vivo V23 Pro के स्पेक्स की बात करें तो यह मीडियाटेक डिमेन्सिटी 1200 SoC, 8GB रैम आदि के साथ आएगा और साथ ही डिवाइस को 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया जाएगा। UV लाइट और सनलाइट में एक्सपोज़ होने पर कलर बदलने की क्षमता के लिए कंपनी डिवाइस पर  Fluorite AG ग्लास का उपयोग करेगी।

Vivo V23 के लीक्ड स्पेक्स

MySmartPrice की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, वनीला Vivo V23 में भी ड्यूल फ्रंट कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें एक 50MP फ्रंट कैमरा और एक 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल होगा। अल्ट्रावाइड फ्रंट कैमरा 105 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा। इसके अलावा, फ्रंट कैमरा ड्यूल तों फ्लैश भी ऑफर करेगा।

यह भी पढ़ें: Airtel ने अपनी धाक जमाने के लिए पेश किया नया रिचार्ज, 100 से भी कम में दे रहा है Jio को चुनौती

स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेन्सिटी 920 SoC के साथ आएगा और इसे 8GB + 128GB, 12GB + 256GB वेरिएंट में लाया जाएगा। डिवाइस को 4GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलेगा। डिवाइस एंडरोइड 12 (Android 12) पर आधारित Funtouch OS 12 पर काम करेगा।

फोन में 4,200mAh की बैटरी मिलेगी जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप, 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा मिलेगा। फोन को मेटल चेसिस के साथ फ्लैट एज दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: OPPO Reno 7 New Year Edition हुआ लॉन्च, जानें रेड कलर के अलावा क्या है इसमें खास 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :