Vivo V1921A इंटरनेट पर आया नजर 6.39-इंच की डिस्प्ले और 4,220mAh क्षमता की बैटरी से लैस

Vivo के नए डिवाइस को इंटरनेट पर देखा गया है, इस डिवाइस को Vivo V1021A नाम से देखा गया है, इस मॉडल को TENAA पर देखा गया है। यहाँ इस डिवाइस के स्पेक्स और कुछ इमेज सामने आई हैं। इस डिवाइस को लेकर सामने आई लिस्टिंग से सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.38-इंच की स्क्रीन मिल रही है। इसके अलावा यह एक Under Display Fingerprint sensor के साथ लाया जाने वाला है। इसके अलावा इस डिवाइस के बैक पर आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। हालाँकि इतने पर ही ख़त्म नहीं होता है, इसे एक 4,420mAh क्षमता की बैटरी से करके लॉन्च किया जा सकता है, जैसे कि इस लिस्टिंग में सामने आया है। 

इस लिस्टिंग में सामने आ रहे फोंस को लेकर ऐसा भी कहा जा सकता है कि इन्हें Vivo की Y सीरीज में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसे चीन में जल्द ही लॉन्च किये जाने की चर्चा सामने आ रही है। हालाँकि इसके लॉन्च से पहले इस डिवाइस को लेकर अभी काफी कुछ और भी सामने आ सकता है। इसका मतलब है कि अभी इस डिवाइस की ओर जानकारी आपको जल्द ही मिल सकती है। 

आपको बता देते हैं कि Y सीरीज में कंपनी की ओर से कई डिवाइस लॉन्च किये जा चुके हैं। अभी हाल ही में Vivo की ओर से Vivo Y12 को भारत में लॉन्च किया गया था। मोबाइल फोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और 8MP का वाइड-एंगल सेंसर तथा 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए Vivo Y12 में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। भारत में लॉन्च हुआ विवो का यह फोन कई कैमरा फीचर्स भी ऑफर करता है जिसमें वॉयस एंड हैण्ड जेस्चर कण्ट्रोल, AI ब्यूटीफिकेशन, पोर्ट्रेट मोड, लाइव फोटो, HDR, स्लो-mo, टाइमलैप्स आदि मिलते हैं।

विवो का नया फोन मीडियाटेक हीलियो P22 SoC द्वारा संचालित है और इसे 4GB रैम के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज की बात करें तो लेटेस्ट Y12 फोन में हमें 32GB स्टोरेज मिल रहा है। विवो का दावा है कि बढ़िया गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए कम्पनी ने अल्ट्रा गेमिंग मोड को भी ऐड किया है।

Vivo Y12 कम्पनी के कस्टम FunTouch OS 9 पर काम करता है जो एंड्राइड 9 Pie पर आधारित है। Vivo Y12 को ऑफलाइन सेल के लिए भी लाया जा सकता है और डिवाइस को एक्वा ब्लू और बरगंडी रेड कलर में खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन की कीमत 12,490 रूपये रखी गई है।

सोर्स:

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :