Vivo V17 स्मार्टफोन भारत में दिसम्बर के इस दिन किया जा सकता है लॉन्च, जानिये कीमत

HIGHLIGHTS

Vivo V17 स्मार्टफोन Vivo V17 लाइनअप के तीसरे स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है

इस मोबाइल फोन को अभी हाल ही में रूस में लॉन्च किया गया है, अब इसे क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo की ओर से उसका Vivo V17 स्मार्टफोन अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। इस मोबाइल फोन को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन यानी Vivo V17 स्मार्टफोन Vivo V17 लाइनअप के तीसरे स्मार्टफोन के तौर पर भारतीय बाजार में भी जल्द ही लाया जा सकता है। इस सीरीज में Vivo V17 Pro और Vivo V17 Neo स्मार्टफोंस आते हैं। आपको बता देते हैं कि Vivo V17 स्मार्टफोन Vivo S1 Pro का ही एक री-ब्रांडेड वर्जन है। एक रिपोर्ट में ऐसा सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को भारतीय बाजार में दिसम्बर महीने के दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि अभी तक डेट से पर्दा नहीं उठा है। 

Vivo V17 की संभावित कीमत

इस मोबाइल फोन को जैसे कि हमने आपको बताया है कि रूस के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है, और यहाँ इसकी कीमत 22,990 रुबल्स है। अब ऐसा लग रहा है कि इस मोबाइल फोन को भारत में Rs 25,800 के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी सामने आता है कि विवो अपने फोंस की कीमत को लेकर काफी संजीदा है, अब इसकी कीमत होती क्या यह तो इस मोबाइल फोन के भारत में आने के बाद ही सही तौर पर पता चलने वाला है। हालाँकि रूस के बाजार में इस मोबाइल फोन यानी Vivo V17 को दो अलग अलग रंगों में लॉन्च किया जा चुका है, इसे यहाँ क्लाउडी ब्लू और ब्लू फोग रंगों में लॉन्च किया जा चुका है। 

Vivo V17 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

अगर हम स्पेक्स आदि की चर्चा करते हैं तो आपको बता दें कि इस मोबाइल फोन में आपको Vivo S1 Pro की तरह ही क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 8GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज भी मिल रही है। हालाँकि तिने पर ही यह रुकता नहीं है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.38-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। हालाँकि इसमें आपको एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। 

अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। ऐसा ही कुछ हम Vivo S1 Pro में भी देखा है। यह एक डायमंड शेप्ड कैमरा है, जो आपको चार कैमरा के साथ फोन के बैक पर नजर आने वाला है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का मेन सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड शॉट मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो सेंसर मिल रहा है, और इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का ही डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा इसमें आपको एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। फ़ोन को दो अलग अलग रंगों में लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन को आप क्लाउडी ब्लू और ब्लू फोग में ले सकते हैं।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :