Vivo V17 स्मार्टफोन के फीचर्स हुए लीक, फ्रंट और रियर कैमरा में होगा ये धमाकेदार फीचर

HIGHLIGHTS

Vivo V17 स्मार्टफोन को भारत में दिसम्बर महीने के दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जाने वाला है

हालाँकि इस मोबाइल फोन को लॉन्च होने के कुछ समय बचा है लेकिन इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही कुछ फीचर सामने आ रहे हैं

जिनके माध्यम से यह आईडिया मिल रहा है कि आखिर इस मोबाइल फोन में आपको क्या मिलेगा

Vivo V17 स्मार्टफोन को भारत में दिसम्बर महीने के दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि यह स्मार्टफोन Vivo की Vivo V17 लाइनअप का तीसरा स्मार्टफोन होने वाला है। हम Vivo V17 Pro और Vivo V17 Neo स्मार्टफोंस को देख चुके हैं। हालाँकि अब Vivo V17 को लेकर जानकारी सामने आ रही है। 

Vivo V17 के लीक हुए फीचर

अगर हम Vivo V17 स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है। ऐसा ही कैमरा इस मोबाइल फोन के इंटरनेशनल वैरिएंट में भी देखा गया है। इसके अलावा इस कैमरा को कंपनी की ओर से डायमंड शेप दिया गया है। मोबाइल फोन में प्राइमरी सेंसर के तौर पर एक 48MP का सैमसंग GM1 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस सेटअप में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है, इसके अलावा 2MP का मैक्रो सेंसर इसमें मौजूद है, और 2MP का डेप्थ सेंसर भी आपको इसमें मिल रहा है। Vivo V17 स्मार्टफोन में आपको भारत में एक पंच-होल डिस्प्ले मिलने वाली है। इसके अलावा इसमें आपको एक 32MP का फ्रंट सेंसर भी मिलने वाला है। 

Vivo V17 की संभावित कीमत

इस मोबाइल फोन को जैसे कि हमने आपको बताया है कि रूस के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है, और यहाँ इसकी कीमत 22,990 रुबल्स है। अब ऐसा लग रहा है कि इस मोबाइल फोन को भारत में Rs 25,800 के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी सामने आता है कि विवो अपने फोंस की कीमत को लेकर काफी संजीदा है, अब इसकी कीमत होती क्या यह तो इस मोबाइल फोन के भारत में आने के बाद ही सही तौर पर पता चलने वाला है। हालाँकि रूस के बाजार में इस मोबाइल फोन यानी Vivo V17 को दो अलग अलग रंगों में लॉन्च किया जा चुका है, इसे यहाँ क्लाउडी ब्लू और ब्लू फोग रंगों में लॉन्च किया जा चुका है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :