विवो की ओर से एक नए स्मार्टफोन को टीज़ किया जा रहा है, इस मोबाइल फोन को वेइबो के माध्यम से टीज़ किया जा रहा है। इस मोबाइल फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें आपको एक स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट मिलने वाला है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। कंपनी ने चीन के बाजार में इस मोबाइल फोन को लेकर एक टीज़र जारी किया जा रहा है, जो इस फोन का डिजाईन नजर आ रहा है।
अगर हम टीज़र इमेज की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस विवो स्मार्टफोन में आपको स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है। साथ ही फोन में आपको जो फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने वाला है। वह आपको फोन के रियर पैनल पर मिलेगा।
इमेज की अगर चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को एक ब्लू कलर डिजाईन में दिखाया गया है, यह आपको एक S-shaped वाले ग्रेडिएंट पैनल के साथ मिलेगा। इसके अलावा इस फोन के वॉल्यूम रॉकर और पॉवर बटन को भी यहाँ देखा जा सकता है, साथ ही इस फोन में माइक्रो-USB पोर्ट को भी देखा जा सकता है, साथ ही फोन में आपको एक 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिल रहा है।
इस आगामी विवो फोन के बारे में कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है कि आखिर इसे कब तक उपलब्ध कराया जाने वाला है। हालाँकि देखने में यह एक बजट स्मार्टफोन लग रहा है। क्योंकि विवो की ओर से इसमें एक USB C पोर्ट को शामिल नहीं किया गया है, इसके स्थान पर आपको इसमें एक माइक्रो USB पोर्ट मिल रहा है। साथ ही इसमें आपको बता देते हैं कि यह Vivo की ओर से चौथा ऐसा स्मार्टफोन होने वाला है, जिसे क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 675 के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।