Vivo t5 pro 5G phone gets biggest price drop on flipkart deal
Vivo T5 Pro को अभी हाल ही में एक प्राइस हाइक से गुजरना पड़ा था। अब एक बार फिर से फोन के दाम बढ़ा दिए गए हैं। फोन को इसी साल लॉन्च किया गया था, अप्रैल में फोन को कंपनी की ओर से मात्र 39,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह 41,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है। केवल 4 महीने के समय में फोन के प्राइस में भारी इजाफा हुआ है। इस समय स्मार्टफोन्स के दाम किस कारण से बढ़ाए जा रहे हैं यह सभी जानते हैं।
Vivo T5 Pro को इस समय बेस मॉडल के लिए 41,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। अभी हाल ही में फोन के प्राइस में 6000 रुपये का इजाफा हुआ था, जिसके बाद फोन की कीमत 35,999 रुपये हो गई थी। अगर फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को देखा जाए तो यह फोन 39,999 रुपये के प्राइस में मिल रहा था, अब इसकी कीमत 46,999 रुपये हो गई है। इस प्राइस हाइक के साथ ही फोन अब एक नई ही श्रेणी में एंट्री कर चुका है। अब इसकी टक्कर Redmi Turbo 5 से होने वाली है।
Vivo T5 Pro को अगर देखा जाए तो यह फोन एक 9020mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 2 दिन का बैकअप आपको दे सकती है। इस बैटरी को कंपनी की 90W की FlashCharge क्षमता के साथ लेकर आई है। इसमें Bypass Charging भी मिलती है। गेमिंग के अलावा पावर यूजर्स के लिए इस फोन को एक दमदार फोन माना जा सकता है।
इस फोन को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 पर लॉन्च किया है। कैमरा के लिए फोन में 50MP का मेन कैमरा और एक 2MP का डेप्थ सेन्सर भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में सेल्फ़ी आदि के लिए एक 32Mp का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। फोन को एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS पर चलता है, फोन को कंपनी 3 साल के OS अपडेट के अलावा 5 साल के सिक्युरिटी पैच के साथ लेकर आई है।
यह भी पढ़ें: Oppo A7 Pro 5G में मिलेंगे धाकड़ फीचर..सर्टिफिकेशन पर नजर आया फोन