vivo T5 Lite 5G with 6500mAh long lasting battery launched in India Price starting 19999
Vivo T5 Lite जुलाई के महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इसका शुरुआती 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट 19,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था। हालांकि लॉन्च के कुछ समय बाद ही इस फ़ोन का प्राइस हाइक भी हुआ था जिसके बाद इसकी कीमत 4000 रुपये बढ़ चुकी है। जिसके बाद इस फ़ोन कि प्रभावी कीमत 19,999 रुपये से बढ़कर 23,999 रुपये हो चुकी है। आज के समय में इस फ़ोन पर फ्लिपकार्ट सॉलिड डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। फ्लिपकार्ट पर 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वैरिएंट वाला यह फ़ोन सिर्फ और सिर्फ 20,499 रुपये का मिल रहा है। विजय सेल्स भी इस फ़ोन पर फ्लिपकार्ट जितना ही डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अगर आप Vivo T5 Lite को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत पर एक नज़र डाल लीजिये। इस आर्टिकल हम आपको इस फोन की पूरी डील और स्पेक्स के बारे में बता रहे हैं।
फ्लिपकार्ट पर इस हैंडसेट का 4GB RAM और 128GB वाला स्टोरेज वैरिएंट 20,499 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। इस वैरिएंट को 19,999 रुपये कि शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिसका प्राइस हाइक होने के बाद इसकी कीमत 23,999 रुपये हो गयी थी, यानी 4000 रुपये बढ़ गयी थी। जिस हिसाब से फ़ोन की कीमत में आज के समय 3,500 रुपये कम हैं। इस फ़ोन के अन्य वैरिएंट्स की कीमत और उनपर मिलने वाला डिस्काउंट आप फ्लिपकार्ट पर देख सकते हैं।
अगर आप इस फ़ोन का भुगतान फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट SBI अकाउंट से करते हैं तो आपको इस फ़ोन पर 1,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं दूसरी तरफ HDFC बैंक से भुगतान करने पर आप इस फ़ोन पर 500 रुपये तक कि छूट पा सकते हैं। नो-कॉस्ट EMI पर आपको इस फ़ोन के लिए सिर्फ और सिर्फ 19,999 रुपये देने कि ज़रूरत है। फ्लिपकार्ट इस फ़ोन पर 1 साल कि वारंटी भी ऑफर कर रहा है।
अगर बात करें के Vivo T5 Lite स्पेसिफिकेशंस कि तो इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले। अगर बात करें इस फ़ोन के परफॉर्मेंस कि तो या फ़ोन मीडियाटेक डाइमेनसिटी 6300 चिपसेट से लैस है और Origin OS 6.0 पर काम करता है। इसी के साथ इस फ़ोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फ़ोन में 5G ड्यूल सिम और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।
फोटोग्राफी के लिएVivo T5 Lite में 50MP का प्राइमरी मेन कैमरा और सोनी IMX852 सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा लगा है।
Vivo T5 Lite में 6500mAh की 4W वायर्ड फ़्लैश चार्जिंग सपोर्ट करने वाली जंबो बैटरी दी गई है। हालांकि अगर आपकी पसंद बड़ी बैटरी वाले फ़ोन हैं तो इसी कीमत पर बाजार में और भी शानदार विकल्प मौजूद हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung-Apple के बाद Motorola भी ला रहा अपना मुड़ने वाला फोन..तगड़ा लग रहा डिजाइन