Vivo T5 5G With 7050mAh Battery 3D Curved AMOLED Display Launched in India Price Specifications
भारतीय मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपने कैमरा और बेहतरीन डिजाइन वाले फोन्स के चलते वीवो एक जाना माना नाम बन चुका है। कंपनी ने अभी हाल ही में एक अपना एक दमदार फोन Vivo T5 5G के तौर पर लॉन्च किया था। आज इस फोन को आधिकारिक तौर पर सेल के लिए लाया जा चुका है। Vivo के Vivo T5 5G को अभी पिछले हफ्ते ही उन ग्राहकों के लिए खासतौर पर पेश किया गया था, जो तेज रफ्तार गेमिंग, बड़ी बैटरी और प्रीमियम कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन की तलाश में रहते हैं। पहली ही सेल में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने इस फोन पर 4,000 रुपये तक का भारी बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के बाद फोन बेहद ही सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहा है। आइए फोन की सेल प्राइस और अन्य डिटेल्स पर नजर डालते हैं।
कीमत और लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Vivo T5 5G को चार अलग-अलग रैम और स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया था। इसका बेस 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 34,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था, जिस पर कंपनी 3,500 रुपये की सीधी बैंक छूट दे रही है। इस छूट के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत 31,499 रुपये हो जाती है। वहीं इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये और टॉप-एंड 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है।
इन तीनों बड़े मॉडल्स पर ग्राहकों को पूरा 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट ऑफर Axis Bank, HDFC Bank और SBI कार्ड यूजर्स के लिए मान्य है, जिसके दम पर 8GB+128GB वेरिएंट 35,999 रुपये में, 8GB+256GB वेरिएंट 40,999 रुपये में और टॉप 12GB रैम मॉडल 45,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट, वीवो की आधिकारिक ई-स्टोर वेबसाइट और आपके नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर लाइव हो चुका है।
डिस्प्ले और विजुअल एक्सपीरियंस को देखा जाए तो इस फोन को एक दमदार फोन माना जा सकता है। इस हैंडसेट में 6.83-इंच की 1.5K (2800 x 1260 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz के सुपर-स्मूथ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। धूप में विजिबिलिटी की समस्या को खत्म करने के लिए इसमें 3,000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस और SGS 5-स्टार सनलाइट डिस्प्ले सर्टिफिकेशन दिया गया है। इसके अलावा, स्क्रीन के नीचे फास्ट और सटीक इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है जो फोन को पलक झपकते ही अनलॉक कर देता है।
हार्डवेयर और परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo T5 5G फोन Android 16 आधारित नए OriginOS पर काम करता है। इसे पावर देने के लिए 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर इसमें लगाया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जाती है।
कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर है, जो बेहतरीन लो-लाइट फोटोग्राफी और सटीक कलर के साथ फोटो कैप्चर करता है। इसके साथ लैंडस्केप और ग्रुप शॉट्स के लिए 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी लवर्स, व्लॉगर्स और वीडियो कॉलिंग के शौकीनों के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का हाई-रेजोल्यूशन कैमरा फिट किया गया है।
बैटरी और ड्यूरेबिलिटी इस फोन का सबसे बड़ा ट्रम्प कार्ड साबित होती है। इसमें 7,050mAh की मॉन्स्टर बैटरी दी गई है, जिसके साथ कंपनी 5 साल तक की बैटरी हेल्थ ड्यूरेबिलिटी का वादा कर रही है। इतनी बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए बॉक्स में 44W FlashCharge तकनीक का सपोर्ट मिलता है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर तैयार किया गया है और इसमें पानी व धूल के तेज दबाव से बचाव के लिए IP68 और IP69 की डुअल रेटिंग दी गई है।
यह भी पढ़ें: IP69k रेटिंग और 8000mAh की बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च..अग्रेसीव है प्राइस