Vivo भारत में अपना Vivo V21 Pro और Vivo Y72 5G जल्द पेश कर सकता है। Vivo V21 Pro और Y72 5G का दाम लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है। एक नए टिप के मुताबिक चीनी निर्माता आगामी स्मार्टवॉच पर भी काम कर रहा है।
91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक Vivo V21 Pro को भारत में Rs 32,990 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo V21 Pro स्टैंडर्ड Vivo V21 का अधिक प्रीमियम वर्जन होगा। उम्मीद है कि फोन को जुलाई के आखिर में लॉन्च कर दिया जाएगा। अभी तक फोन के स्पेक्स का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि रूमर्स के मुताबिक, फोन को 33W फास्ट चार्जिंग, 64MP ट्रिपल या क्वाड कैमरा सेटअप और 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा।
बात करें Vivo Y72 5G की तो इसके 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 22,990 में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को 15 जुलाई को लॉन्च करने की खबर आ रही है। लॉन्च के समय डिवाइस के साथ बैंक ऑफर भी पेश किए जाएंगे। ग्राहक Vivo Y72 5G की ख़रीदारी के साथ वन-टाइम रिपलेसमेंट भी पा सकते हैं। इसके अलावा, साथ ही Rs 10,000 की कीमत के जियो बेनेफिट्स भी शामिल किए जाने की उम्मीद है।
Vivo Y72 5G को 6.58 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी जिसका रेजोल्यूशन 1080 X 2400 पिक्सल होगा और यह 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो व 90.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करेगा। डिवाइस को मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 SoC के साथ लाया जाएगा और फोन में 8GB LPDDR4x रैम व 128GB UFS 2.1 स्टोरेज मिलेगा। Vivo Y72 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो शूटर 4cm फोकल लेंथ के साथ आएगा।
पब्लिकेशन सोर्स के मुताबिक, विवो जल्द ही स्मार्टवॉच प्रॉडक्ट कैटेगरी में एंटर करने वाला है। कंपनी फिलहाल रीटेल पार्टनर्स के साथ स्मार्टवॉच के बारे में सर्वे कर रही है। ऐसा शायद इसलिए हो ताकि मार्केट में प्रॉडक्ट की डिमांड को सही तरह समझा जा सके।