रिपोर्ट: Vivo S1 pre-orders भारत में शुरू, Rs 2,000 देकर करें बुकिंग

HIGHLIGHTS

केवल 4GB + 128GB वैरिएंट ही बुकिंग के लिए उपलब्ध

7 अगस्त को लॉन्च हो सकता है फोन

भारत में वीवो के अपकमिंग फ़ोन Vivo S1 की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो S1 की प्री-बुकिंग ऑफलाइन स्टोर्स में चल रही है और  यह बुकिंग 7 अगस्त तक चलेगी l खास बात यह है कि रिपोर्ट्स का कहना है कि केवल Rs 2,000 देकर यूज़र्स इस फ़ोन को बुक करा सकते हैं। वहीँ बाकी के पैसे कंपनी की तरफ से Vivo S1 की कीमत की आधिकारिक घोषणा के बाद यूज़र को देने होंगे।

वहीँ फ़ोन को 7 अगस्त को लॉन्च करने के बारे में भी खबरें आ रहीं हैं।  फ़ोन को सेल के लिए भी उसी दिन शाम 6 बजे से उतरा जायेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि Vivo S1 के केवल 4GB + 128GB variant को ही यूज़र्स प्री-बुक कर सकते हैं। Vivo S1 स्मार्टफोन को लेकर उम्मीद यह भी की जा रही है कि 15000 रुपये तक की रेंज में इस फ़ोन को लॉन्च किया जा सकता है।

सबसे पहले 91Mobiles ने Vivo S1 की इस प्री-बुकिंग की जानकारी दी है जिसके मुताबिक 7 अगस्त को फ़ोन के लॉन्च होने की बात भी कही गयी है। इस फोन को पहले भी कई जगह लॉन्च किया जा चुका है।

Vivo S1 Specifications

Vivo S1 ग्लोबल वैरिएंट में आपको 6.38 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नौच और रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल के साथ मिलती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन को ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P65, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। यह कम्पनी के फनटच OS 9 पर काम करेगा जो एंड्राइड 9 पाई पर आधारित होगा।

कैमरा की बात करें तो फोन में 16MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/1.78 होगा, वहीं दूसरा सेंसर 8MP का कैमरा होगा और इसका अपर्चर f/2.2 होगा वहीं तीसरा कैमरा 2MP का डेप्थ सेंसर होगा जो f/2.4 अपर्चर लेंस के साथ आएगा। फोन के फ्रंट पर 32MP का कैमरा दिया जाएगा जिसका अपर्चर f/2.0 होगा। Vivo ने डिवाइस में 4500mAh की बैटरी रखी है। इंडोनेशिया में फोन को कॉस्मिक ग्रीन और स्काईलाइन ब्लू कलर में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत IDR 35,99,000 (लगभग Rs. 17,700) रखी गई थी।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :