Vivo की ओर से आखिरकार उसकी अगली पीढ़ी के मोबाइल फोन यानी NEX सीरीज के एक नए और लेटेस्ट मोबाइल फोन को लॉन्च किया गया है। आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन को Vivo NEX 3 के तौर पर लॉन्च किया गया है।
इस मोबाइल फोन को चीन के शंघाई में हुए एक इवेंट के दौरान 16 सितम्बर को लौन्च्ब किया जा चुका है। इस मोबाइल फोन में आपको 5G सपोर्ट मिल रही है। हालाँकि एक अन्य मॉडल 4G को भी सपोर्ट करता है।
इस मोबाइल फोन में आपको 8GB की रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। यह दुनिया का पहला ऐसा मोबाइल फोन है जिसे क्वालकॉम की 800 सीरीज के लेटेस्ट चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी सुपर फ़्लैशचार्ज 44W सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है।
फोन को 8GB, 128GB, और 8GB, 256GB मॉडल में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको NFC सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 6.89-इंच की pOLED स्क्रीन मिल रही है। इसमें आपको 99.6 परसेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिल रहा है।
इसके अलावा फोन में आपको एक 64MP का प्राइमरी, एक 13MP का सेकेंडरी वाइड एंगल लेंस भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 13MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। अभी तक फोन की Vivo NEX 3 की कीमत से पर्दा नहीं उठा है।