iQOO Neo को 2 जुलाई को पेश किया जाएगा और अभी स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। कम्पनी ने एक नए पोस्टर में फोन की बैटरी के बारे में पुष्टि की है।
iQOO Neo में 4500mAh की बैटरी दी जाएगी। अगर ओरिजिनल iQOO फोन की बात करें तो डिवाइस में इससे कम क्षमता वाली 4000mAh की बैटरी मिलती है। iQOO ने यह भी पुष्टि की है कि बैटरी 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। iQOO गेमिंग स्मार्टफोन के बेस मॉडल में भी इसी फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक का उपयोग किया गया है। फोन के हाई-एंड वर्जन में 8GB रैम और 12GB रैम सपोर्ट मिलता है और दोनों वैरिएंट्स 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेंगे।
iQOO Neo में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, लिक्विड कूलिंग, 4D गेम शॉक 2.0 और टच एक्सेलेरेशन फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी जिसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच मौजूद होगा और फोन के बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इमेज से यह भी साफ होता है कि डिवाइस में AI असिस्टेंट के लिए डेडिकेटेड बटन दिया गया है।
फोन को पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड कर दिया गया है और दिलचस्पी रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए रिजर्वेशन खुले हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस पर्पल और ब्लैक कलर वैरिएंट्स में आएगा।
iQOO Neo विवो की नई गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत दूसरा फोन होगा। अगला iQOO फोन एक 5G डिवाइस होगा जिसे तीसरी तिमाही में पेश किया जा सकता है। इस समय यह साफ़ नहीं हुआ है कि यह डिवाइस iQOO गेमिंग स्मार्टफोन का 5G वर्जन है या एक नया डिवाइस है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।