सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज़ का नए Galaxy M30 स्मार्टफोन एक नए वैरिएंट के साथ आ सकता है। कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy M30 का यह अपकमिंग वैरिएंट Galaxy M30s के नाम से आ सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में इस नए वैरिएंट को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपकमिंग Galaxy M30 वैरिएंट को Geekbench पर स्पॉट किया गया है।
आपको बात दें कि Samsung Galaxy M30 को कंपनी ने फरवरी 2019 में ही लॉन्च किया था। खबरें तो पहले भी आयीं थी कि कंपनी Galaxy M30 के नए वैरिएंट पर काम कर रही है और जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है।
गीकबेंच लिस्टिंग से इस बात का खुलासा हुआ है कि Galaxy M30s में 4 जीबी रैम दी जा सकती है। साथ ही यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर रन कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy M30 के नए वैरिएंट को मॉडल नंबर SM-M307F के साथ लाया जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग से ही इस बात का भी पता चला है कि अपकमिंग सैमसंग डिवाइस एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये हम कह सकते हैं कि Galaxy M30 का ही यह अपकमिंग डिवाइस अपग्रेड वर्ज़न होगा।
Galaxy M30 को कंपनी ने वहीँ एक्सीनॉस 7904 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। फोन ने सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,680 और 5,211 स्कोर किया है जो एक्सीनॉस 7904 वाले Galaxy M30 के स्कोर से ज़्यादा है।
हालांकि अभी तक इस बात की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि कब तक सैमसंग इस अपकमिंग वैरिएंट को लॉन्च कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग ने Galaxy M30 के 6 जीबी रैम वैरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इससे यही लगता है कि Galaxy M30s के 6 जीबी वैरिएंट को भी कंपनी ला सकती है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।