हाल ही में कुछ रुमर्स सामने आए है कि HMD Global ने आगामी 5 दिसम्बर को Nokia 8.2, Nokia 5.2 और के साथ Nokia 2.3 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। अनुमानित लॉन्च से पहले Nokia 2.3 को ऑनलाइन लीक में देखा जा चुका है। आगामी एंट्री-लेवल smartphone से जुड़ी कई जानकारी सामने आ गई है।
NPU की रिपोर्ट के मुताबिक, एक Chilean store ने Nokia 2.3 के चारकोल वैरिएंट की जानकारी साझा की है और इसका प्राइस CLP($) 97,378 $119 (लगभग Rs 8,500) रखा जा सकता है। अभी तक भारत में डिवाइस के लॉन्च की पुष्टि नहीं हुई है। HMD ग्लोबल ने भारत में Nokia 2.2 का प्राइस Rs 5,999 कर दिया गया है जिससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही डिवाइस को भारत में भी पेश कर दिया जाएगा।
पिछले लीक से पता चला है कि Nokia 2.3 को 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ लाया जाएगा। Nokia 2.2 और Nokia 3.2 को 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में 6.1 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल सकती है और फोन में 3,920mAh क्षमता वाली बैटरी मिलने की भी सम्भावना है।
कथित डिवाइस को पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनाया जाएगा और डिवाइस में डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन दिया जाएगा। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो A22 SoC द्वारा संचालित है और फोन को एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च किया जाएगा।
Nokia 2.3 में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जाएगा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। HMD Global ने एक साल पहले 5 दिसम्बर को Nokia 8.1 smartphone को लॉन्च किया था। इसी दिन कम्पनी ने एक इवेंट आयोजित किया है और उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में कम्पनी Nokia 8.2 को लॉन्च करेगी।