आपको बता देते है कि मोटोरोला के नए बेहद सस्ते कम कीमत में वाले मोबाइल फोन की जानकारी सामने आ रही है। आपको बता देते है कि मोटोरोला के इस आगामी मोबाइल फोन को लेकर गीकबेंच पर जानकारी सामने आ रही है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को मॉडल नंबर XT2137-2 के तौर पर देखा गया है। इस मोबाइल फ़ोन को जो कोडनेम दिया गया है, वह Motorola Ibiza नाम दिया गया है। यह कंपनी का पहला मोबाइल फोन होने वाला है, जो 5G रेडी चिपसेट यानी क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 480 से लैस होने वाला है। इस प्रोसेसर के साथ अभी तक Vivo Y31s और OPPO के OPPO A93 5G फोंस को लॉन्च किया जा चुका है, आपको बता देते है कि इस सस्ते 5G चिपसेट पर अभी तक इन दो फोंस को ही देखा गया है, जो कम कीमत में 5G सपोर्ट के साथ आते हैं।
अगर हम गीकबेंच की बात करते हैं तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को यहाँ गीकबेंच पर सिंगल कोर में 2466 पॉइंट्स और मल्टी कोर में 6223 पॉइंट्स प्राप्त हुए हैं। यह टेस्ट गीकबेंच 4 पर किया गया है, जहाँ इसे यह पॉइंट्स मिले हैं। आपको बता देते है कि यहाँ से यह भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को यानी मोटोरोला के सस्ते आगामी 5G फोन को 6GB रैम और एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया जाने वाला है।
अगर हम इस नई जानकारी की बात करते हैं तो आपको बता देते है कि यह पिछले लीक से कुछ मेल खा रही है, असल में इसके पहले भी Motorola Ibiza को लेकर जानकारी सामने आई है। इसके अलावा आपक बता देते है कि यह जानकारी वाई-फाई अलायन्स पर सामने आई थी। यहाँ से इस मोबाइल फोन में ड्यूल बैंड वाई-फाई और एंड्राइड 11 होने की जानकारी मिल रही थी। गौरतलब हो कि Motorola की ओर से कम कीमत में Moto G 5G मोबाइल फोन को भी लॉन्च किया जा चुका है।
अगर हम इस सबसे सस्ते मोटोरोला के 5G स्मार्टफोन के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.7-इंच की Max Vision HDR 10 को सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले मिल रही है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन है। इसके अलावा मोटो 5G स्मार्टफोन में आपको 6GB तक की रैम के अलावा क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 750G प्रोसेसर और 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। इस स्टोरेज को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो TurboPower 20W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
अगर हम भारत में अभी तक के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन के कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का वाइड-एंगल लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है। हालाँकि इस नए अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है, जो आपको एक होल-पंच में नजर आने वाला है।
Note: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!