भारत में मिलने वाले टॉप Nokia phones

भारत में मिलने वाले टॉप Nokia phones
HIGHLIGHTS

अलग-अलग प्राइस में आने वाले नोकिया ब्रांड के कई फ़ोन्स अबतक मार्किट में लॉन्च हुए हैं और जिनमें कंपनी के कुछ लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं। भारत में अगर आप भी इन फ़ोन्स को खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ खास फ़ोन्स की लिस्ट।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nokia ने अबतक कई स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग की है और उनमें से कुछ बहुत ही चर्चा में भी रहें हैं। भारत में उपलब्ध होने वाले कुछ ऐसे ही फ़ोन्स की लिस्ट हम यह पेश कर रहे हैं जिनकी कीमत तो अलग हो सकती है लेकिन परफॉरमेंस के नाम पर सभी एक से बढ़कर एक हैं। इस तरह आप अपने बजट और फीचर्स को ध्यान में रखते हुए अपने मुताबिक स्मार्टफोन को चुन सकते हैं।

Nokia 8 Sirocco

Nokia 8 Sirocco मई 2017 में लॉन्च हुआ था जो Android 8 OS पर चलता है। इसके साथ ही तीन कलर ऑप्शंस के साथ आता है जिनमें Tempered Blue, Polished Blue, Steel, Polished Copper शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें built in fingerprint sensor भी primary security feature के तौर पर दिया गया है। Connectivity options में 3G, 4G, GPS, Wifi, NFC Bluetooth दिया गया है। इस फ़ोन की कीमत 36,999 रुपए है।

Nokia 7 Plus

इस फ़ोन में 6.0 इंच डिस्प्ले 1080 x 2160 पिक्सेल रेसोल्यूशन के साथ दिया गया है। Corning Gorilla glass 3 protection के साथ आने वाला यह फ़ोन Android 8.1 (Oreo) out of the box पर चलता है और Qualcomm SDM660 snapdragon 660 processor से लैस है। डिवाइस में Adreno 512 GPUदिया गया है। Nokia 7 Plus में 4GB RAM और 64GB ROM है। इसमें ड्यूल 12 MP+12 MP रियर कैमरा Carl Zeiss optics, dual-LED dual-tone flash, geo-tagging, touch focus, face detection, panorama और HDR  के साथ  आता है। 

Nokia 6.1 Plus

इसमें top-notch display और 5.8-inch Full FH Plus display 19:9 रेश्यो के साथ दिया गया है। 4GB RAM और  64GB internal storage के साथ के साथं इसमें Qualcomm Snapdragon 636 octa-core 2.2 GHz Cortex-A53 processor दिया गया है।  साथ ही Adreno 508 GPU भी दिया है। Connectivity options में ड्यूल SIM, 4G, Bluetooth, Wi-Fi  और GPS होने के साथ Nokia 6.1 Plus Android Oreo OS पर चलता है। इसमें 3,060 mAh battery दी गयी है।

Nokia 6 2018

 Android 8 OS पर चलने वाला यह फोन Arte Black, Matte Black, Tempered Blue, Silver, Copper कलर में उपलब्ध है। इसमें in fingerprint sensor का इस्तेमाल primary security feature के तौर पर किया गया है। Connectivity options में 3G, 4G, GPS, Wifi, NFC Bluetooth दिया गे दिया गया है और इसकी कीमत 15,180 रुपए है। यह फ़ोन 64 GB internal storage में मौजूद है।

Nokia 5.1 Plus

इस फ़ोन में टॉप notched display, glass design और  rear-mounted fingerprint sensor दिया गया है। फ़ोन में 5.86-inch HD+ display 720 x 1520 pixels resolution के साथ दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 2.5D curved glass 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो  के साथ दिया गया है। डिवाइस में octa-core 2.0GHz Helio P60 chipset के  साथ 3GB RAM और 32GB internal storage दिया गया है। Nokia 5.1 Plus में 13MP + 5MP system और 8MP front camera भी दिया गया है।

Nokia 5 2018

Nokia 5 2018 या Nokia 5.1 5.5-inch HD डिस्प्ले के साथ 1080 x 2160 pixels resolution में आता है। साथ ही 16MP primary lens और 8MP front camera के साथ Nokia 5.1 में MediaTek MT6755S SoC मौजूद है। इसमें 2GB RAM Mali-T860 MP2 GPU के साथ दिया गया है।

Nokia 3.1 (Nokia 3 2018)

18:9 डिस्प्ले के साथ यह फ़ोन Blue/Copper, Black/Chrome और White/Iron कलर में यह फ़ोन आता है। Diamond-cut aluminium साइड्स होने के साथ फ़ोन में curved back और sculpted Corning Gorilla Glass display दिया गया है। Nokia 3.1 (Nokia 3 2018) में 5.2’’ HD+ display दी हई है।

Nokia 2 2018

Nokia 2 2018 या Nokia 2.1 एक एंट्री-लेवल Android स्मार्टफोन है जो बजट यूज़र्स के लिए आया है। Nokia 2 में 5.5’’ HD के साथ ड्यूल फ्रंट स्पीकर्स  दिए गए हैं। इसके साथ ही फ़ोन 4000 mAh बैटरी से लैस है जो सिंगल चार्ज पर दो दिन तक चल सकता है। इसके साथ ही इसमें metallic sleek design दिया गया है।

Nokia 1

यह  फ़ोन मार्च 2018 में लॉन्च हुआ था जो Android 8.1 Oreo Go OS  पर चलता है। Warm Red, Dark Blue में उपलब्ध ये फ़ोन 3G, 4G, GPS, Wifi Bluetooth कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है। इस फ़ोन की कीमत 4,044 रुपए है। इसके साथ ही यह फ़ोन 8 GB internal storage में आता है जो Quad core Mediatek MT6737M Processor से लैस है।

Nokia 3310

मई 2017 में लॉन्च यह फ़ोन Nokia 30+OS पर  चलता है। इसके साथ ही यह फीचर फ़ोन Warm Red (Glossy), Dark Blue (Matte), Yellow (Glossy), Grey (Matte) कलर में उपलब्ध है। इसके साथ ही connectivity options में इसमें Bluetooth शामिल है। इस फ़ोन की कीमत की बात करें तो 3,299 रुपए की कीमत में यह उपलब्ध है।

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo