Xiaomi ने अपने Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को हाल ही में ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराया था। यह ओपन सेल 25 जुलाई को शुरू हुई थी वहीँ आज इस सेल का आखिरी दिन है जिसमें आप इस फ़ोन को खरीद सकते हैं। यह सेल शाओमी की 5th Anniversary Celebration के मौके पर रखी गयी थी। इसका मतलब Redmi Note 7 Pro को 31 जुलाई तक ओपन सेल के लिए पेश किया गया था।
अगर आप भी इस रेडमी फ़ोन को खरीदना चाहते हैं तो Mi.com पर Redmi Note 7 Pro फोन को Rs 13,999 की कीमत में ख़रीद सकते हैं। रेडमी फ़ोन को यूज़र्स तीन रैम और स्टोरेज वैरिएंट्स में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको तीन ही कलर वैरिएंट भी इसमें मिलते हैं मिलते हैं। आपको बता देते हैं कि Flipkart पर आपको मात्र 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट और इसके अलावा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को इस सेल में मिल सकता है। इस तरह यहाँ आपको यह फ़ोन तीन कलर ऑप्शंस में नहीं मिल रहा है।
नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और यह एक डॉट नौच डिस्प्ल है। डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और डिवाइस रिफ्लेक्टिव ग्लास डिज़ाइन के साथ आया है। Redmi Note 7 Pro को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 के साथ लॉन्च किया गया है जो कि Kyro 460 ओक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर को एड्रेनो 612 GPU के साथ पेयर किया गया है।
Redmi Note 7 Pro में 4000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि क्विक चार्ज 4 (18W) सपोर्ट करती है और Redmi सीरीज़ के किसी फोन में पहली बार क्विक चार्ज 4 को एड किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में टाइप-C पोर्ट को शामिल किया गया है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो स्मार्टफोन के बैक पर 48+5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिल रहा है। 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर Sony IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.79 है, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा डेप्थ सेंसर है जो पोर्ट्रेट शॉट्स लेने के काम आएगा। र्टफोन के फ्रंट पर 13mp का AI कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है।