ड्यूल रियर कैमरा और एंडरोइड के इस वर्जन के साथ लॉन्च होगा Tecno Spark Go 2022

Highlights

Tecno Spark Go 2022 हुआ लॉन्च

Rs 7,499 है Tecno Spark Go 2022 की कीमत

Amazon पर सेल के लिए आएगा Tecno Spark Go 2022

ड्यूल रियर कैमरा और एंडरोइड के इस वर्जन के साथ लॉन्च होगा Tecno Spark Go 2022

Tecno Spark Go 2022 को भारत में लॉन्च कर दिया है। टेक्नो (Tecno) का नया फोन Spark Go 2021 का अपग्रेड वर्जन है। हालांकि, Tecno Spark Go 2022 लगभग पिछले मॉडल की तरह ही है। स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नौच दिया गया है जैसा कि पिछले मॉडल में था। स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी फ्लैश और DTS स्टीरियो साउंड इफेक्ट दिए गए हैं जो यंग स्मार्टफोन यूजर्स को पसंद आएगा।

Tecno Spark Go 2022 के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 7,499 रखी जाएगी। फोन सिंगल कलर Turquoise Cyan में आया है और फोन अमेज़न पर सेल किया जाएगा।

tecno spark go 2022

Tecno Spark Go 2022 Specs

Tecno Spark Go 2022 फोन एंडरोइड 11 (गो एडिशन) के साथ HiOS 7.6 पर काम करता है। फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका टच सैंपल रेट 120Hz है। Tecno Spark Go 2022 को प्रीलोडेड SoPlay 2.0 फीचर दिया गया है।

Tecno ने डिवाइस में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है। ओप्टिक्स की बात करें तो Tecno Spark Go 2022 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का सेन्सर दिया गया है जो AI लेंस के साथ काम करता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है और यह माइक्रोस्लिट फ्रंट-फेसिंग LED फ्लैश के साथ आता है।

कनेक्टिविटी में Tecno Spark Go 2022 को 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ, माइक्रो USB और 3.5mm हैडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile