Tenco ने अपने Tecno Spark Go 2020 स्मार्टफोन को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने इस फोन की जगह लेने नए फोन Tecno Spark Go 2021 को पेश करने वाली है। Tecno Spark Go 2021 को 1 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस को खासतौर से Amazon पर सेल किया जाएगा। Amazon ने Spark Go 2021 के लिए माइक्रो साइट शुरू की है जिससे हैंडसेट के डिज़ाइन और कुछ स्पेक्स का भी पता चला है। कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज से भी फोन के लॉन्च की जानकारी साझा की है। माइक्रो साइट से पता चला है कि Spark Go 2021 को वॉटर ड्रॉप नौच डिस्प्ले, युल कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी के साथ लाया जाएगा।
https://twitter.com/TecnoMobileInd/status/1409217464534290432?ref_src=twsrc%5Etfw
Amazon लिस्टिंग के मुताबिक, Tecno Spark Go 2021 तीन रंगों में आएगा। डिवाइस में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है। अभी तक स्मार्टफोन के प्रॉसेसर, रैम और स्टोरेज का पता नहीं चला है। फोन को देख कर पता लगाया जा सकता है कि Tecno Spark Go 2021 में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा जिसे एक LED फ्लैश का साथ दिया जाएगा। फोन एंडरोइड 11 पर काम करेगा।
टेक्नो के आगामी फोन में 5000mAh की बैटरी मिल रही है। Spark Go 2021 में एक फ़िज़िकल फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है। कनैक्टिविटी के लिए डिवाइस को ड्यूल 4G VoLTE सपोर्ट दिया जाएगा। फोन को ड्यूल-सिम सपोर्ट, ब्लुटूथ, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया जाएगा। Tecno Spark Go 2021 को 1 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा जिससे बाद फोन के सभी स्पेक्स का पता चलेगा।