Tecno Spark Go 2021 को आज भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाने वाला है। इस बात की घोषणा कंपनी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कर चुकी है। स्मार्टफोन की सेल Amazon.in पर शुरू होगी। अमेज़न पर पहले ही डिवाइस के लिए माइक्रोसाइट बना दी गई थी जिससे पता चला है कि फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी मिलने वाली है।
Tecno India के ट्वीट के मुताबिक, स्मार्टफोन को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। अभी कंपनी ने कीमत को लेकर कोई जनकरी साझा नहीं की है लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि स्मार्टफोन Rs 7,999 के दाम में लॉन्च किया जाएगा।
Amazon लिस्टिंग के मुताबिक, Tecno Spark Go 2021 तीन रंगों में आएगा। डिवाइस में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है। अभी तक स्मार्टफोन के प्रॉसेसर, रैम और स्टोरेज का पता नहीं चला है। फोन को देख कर पता लगाया जा सकता है कि Tecno Spark Go 2021 में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा जिसे एक LED फ्लैश का साथ दिया जाएगा। फोन एंडरोइड 11 पर काम करेगा।
टेक्नो के आगामी फोन में 5000mAh की बैटरी मिल रही है। Spark Go 2021 में एक फ़िज़िकल फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है। कनैक्टिविटी के लिए डिवाइस को ड्यूल 4G VoLTE सपोर्ट दिया जाएगा। फोन को ड्यूल-सिम सपोर्ट, ब्लुटूथ, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया जाएगा। Tecno Spark Go 2021 को 1 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा जिससे बाद फोन के सभी स्पेक्स का पता चलेगा।