हैंडसेट निर्माता कंपनी Tecno ने भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark 8T फोन की विशेषताओं की बात करें तो फोन में एक शक्तिशाली बैटरी और एक फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है। आइए जानते हैं Tecno Spark 8T की कीमत, फीचर्स और सेल डिटेल्स के बारे में…
Tecno के इस स्मार्टफोन को चार कलर मॉडल आइरिस, पर्पल, फ़िरोज़ा सियान, अटलांटिक ब्लू और कोको गोल्ड में लॉन्च किया गया है। फोन को सिंगल वेरिएंट में बेचा जा रहा है। इस फोन में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिल रही है। स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये है। ध्यान दें कि Tecno Spark 8T फोन को Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और हैंडसेट की सेल 20 दिसंबर से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: Jio ने पेश किया 152 रुपए की कीमत वाला धाकड़ प्लान, Airtel-Vi-BSNL के तगड़े प्लान फेल
डिस्प्ले: इस Tecno Spark 8T मोबाइल फोन में 6.5-इंच IPS LCD डिस्प्ले फुल-HD+ रेजोल्यूशन, 91.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो, 500 नेट पीक ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गई है।
सॉफ्टवेयर: फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित HOA 7.6 पर चलता है।
प्रोसेसर: स्पार्क 8T फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव है।
यह भी पढ़ें: Jio ने Airtel को फिर दी पटखनी, इस मामले में आया टॉप पर, देखें Vodafone idea की क्या है पोजीशन
कैमरा: फोन के रियर पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एआई लेंस है। रियर कैमरा वीडियो बोकेह, पोर्ट्रेट मोड और स्माइल शॉट्स प्रदान करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर आता है, जो डुअल फ्लैश के साथ आता है।
बैटरी: फोन में 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की पावरफुल बैटरी है।
कनेक्टिविटी: टेक्नो स्पार्क 8टी में ब्लूटूथ वर्जन 5, डुअल-सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई 5, डुअल 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 2022 में आ सकता है इन टॉप 5 वेब सीरीज़ का अगला पार्ट, पाताल लोक से पंचायत और ये नाम हैं शामिल