Tecno Pova 2 स्मार्टफोन को फिलीपिंस के मार्किट में लॉन्च कर दिया गया है। यह इंडिया में अभी कुछ समय पहले ही लॉन्च किये गए Tecno Pova की ही पीढ़ी का नया मोबाइल फोन है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा में बड़े बदलाव के साथ देखने को मिल रहा है। Tecno Pova 2 में आपको MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मिल रहा है, हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक 7000mAh की जंबो बैटरी मिल रही है। फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप भी मिल रहा है, हालाँकि इसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है। Tecno Pova 2 मोबाइल फोन एक ही रैम और स्टोरेज मॉडल में आया है।
Tecno Pova 2 को फिलीपिंस में PHP 7,990 यानी लगभग Rs 12,200 के प्राइस में मात्र 6GB रैम और 128GB स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। फोन को आप ब्लैक, ब्लू और सिल्वर फिनिश रंगों में ले सकते हैं। अगर आप इस मोबाइल फोन यानी Tecno Pova 2 को प्री-ऑर्डर करना चाहते हैं तो आप इसे 5 जून से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं, इसके अलावा इस मोबाइल फोन यानी Tecno Pova 2 की पहली सेल 11 जून को होने वाली है।
अगर हम स्पेक्स आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एंड्राइड 11 की सपोर्ट मिल रही है। फोन में आपको एक 6.9-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, जो एक होल-पंच डिजाईन से लैस है। फोन में आपको इसमें ही इसका सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर और 6GB रैम भी मिल रही है, इसमें आपको 128GB स्टोरेज भी मिल रही है। अगर कैमरा आदि की बात करें तो इसमें आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक 8MP का AI सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।
Tecno Pova 2 में आपको एक 7000mAh क्षमता की जंबो बैटरी भी मिल रही है, जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह बैटरी कई दिन तक फोन को बड़ी आसानी से चला सकती है। फोन में आपको कई अन्य फीचर भी मिल रहे हैं।