iOS 15 के साथ एप्पल सिरी को ऑफलाइन ला रहा है। हाल ही में एप्पल ने WWDC इवेंट का आयोजन किया जिसमें इस नए फीचर को पेश किया गया है। एप्पल ने ऐलान किया कि सिरी अब स्पीच को पहचानेगी और बिना इंटरनेट के भी आपकी डिमांड पर सारे कमांड मानेगी। ठीक गूगल असिस्टेंट की तरह सिरी अब डिवाइस ओरिएंटेड काम काएगी जैसे फ्लैशलाइट को जलाना और दूसरी चीज़ें शामिल हैं। मतलब यह कि अब आप बिना इंटरनेट के भी सिरी का इस्तेमाल कर पाएंगे। एप्पल ने कहा कि ये सबकुछ प्राइवेसी के लिहाज से बिलकुल सुरक्षित रहेगा।
सिरी को जो ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजे जाएंगे उन्हें न तो कंपनी स्टोर करेगी और न ही किसी थर्ड पार्टी के साथ साझा करेगी। बता दें कि इससे पहले एप्पल इस बात को लेकर काफी परेशान झेलनी पड़ी थी जब कंपनी ने रिकॉर्डिंग को थर्ड पार्टी के साथ शेयर किया था। बता दें कि कई रिकॉर्डिंग ऐसी होती हैं जो काफी पर्सनल होती है। ऐसे में अब iOS 15 के साथ एपल के पास कुछ नहीं पहुंच पाएगा।
सिरी के ऑफलाइन होने के बाद यूजर्स को सबसे बड़ा फायदा तेज़ स्पीड होता है। वर्तमान में iOS 14 के साथ सिरी इंटरनेट पर निर्भर है. ऐसे में खराब इंटरनेट कनेक्शन ए कारण सिरी सही से काम नहीं कर पाती है। एप्पल का कहना है कि अब सिरी बिना इंटरनेट के टाइमर, ऐप लॉन्च, म्यूजिक प्लेबैक और अलार्म सेटिंग को सपोर्ट करेगी।
एप्पल ने इस साल सिरी में कुछ बदलाव किए हैं और ये सभी अपडेट पूरे ऑपरेटिंग सिस्टम में आ रहे हैं। iOS 15 के साथ कंपोनी कई ऐसे बदलाव लाने वाली है जो यूजर्स को काफी पसंद आएंगे। अभी यह बीटा वर्जन में उपलब्ध है और इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।