Sony ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Sony Xperia 1 VIII जापान में लॉन्च कर दिया है. यह फोन प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर के साथ आता है. फोन को कई स्टोरेज और RAM ऑप्शन में पेश किया गया है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से वैरिएंट चुन सकते हैं.
Sony Xperia 1 VIII की शुरुआती कीमत जापान में JPY 2,35,400 यानी करीब 1,43,000 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत करीब 1,53,000 रुपये और 16GB + 512GB वैरिएंट की कीमत करीब 1,63,000 रुपये है. वहीं टॉप वैरिएंट 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ लगभग 1,81,000 रुपये में आता है.
यह फोन फिलहाल Sony Japan ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और Garnet Red, Graphite Black, Iolite Silver और Native Gold कलर में मिलेगा. बाकी के मार्केट में इसके लॉन्च की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. लेकिन, इस फोन की लोकप्रियता देखते हुए माना जा रहा है कंपनी इसे दूसरे मार्केट में भी लॉन्च कर सकती है.
Sony Xperia 1 VIII में 6.5 इंच का Full-HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है. इसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है.
खास बात यह है कि इसमें microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. इसके अलावा 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है, जो 140mm तक फोकल लेंथ सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है.
Sony Xperia 1 VIII में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है. फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है. इसके अलावा फोन में IP65 और IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth 6, NFC, USB Type-C और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट