Sony का नया मोबाइल फोन 6 रियर कैमरा और ड्यूल फ्रंट कैमरा के साथ इंटरनेट पर आया नजर

ऐसा माना जा रहा है कि सोनी की ओर से एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम किया जा रहा है जो 8 कैमरा का एक बेहतरीन समावेश होने वाला है। हालाँकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि एक नया लीक कहता है कि एक नया सोनी मोबाइल फोन जिसका नाम अभी तक सामने नहीं आया है, उसमें आपको 6 रियर कैमरा मिलने वाले हैं, इसके अलावा इसी मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है। इस बात की जनकारी इंटरनेट पर सामने आ रही है। इस मोबाइल फोन को लेकर इस लीक में इस्कर हेक्सा कैमरा सेटअप को लेकर जानकारी सामने आ रही है। 

अगर हम इस लीक पर नजर डालें जो Max J के माध्यम से ट्विटर पर सामने आई है, तो इसके अनुसार इस मोबाइल फोन में आपको रियर पैनल पर 6 रियर कैमरा मिलने वाले हैं, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इसी मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल फ्रंट कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है।

https://twitter.com/Samsung_News_/status/1140939989230006272?ref_src=twsrc%5Etfw

ऐसा सामने आ रहा हैक कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का लेंस मिलने वाला है, इसके अलावा इसमें आपको एक 20MP का अन्य लेंस मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में एक 16MP का कैमरा भी होने वाला है, इसके अलाव इसमें आपको एक 8MP का कैमरा भी मिलेगा, और साथ ही फोन एम् आपको एक 12MP का सेंसर एक 0.5MP ToF यूनिट भी मिलने वाला है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के फ्रंट कैमरा को लेकर सामने आ रहा है कि इसमें आपको एक 10MP का प्राइमरी सेंसर मिलने वाला है, और इसमें आपको एक 0.3MP का ToF यूनिट भी मिलेगा। 

हालाँकि अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इस मोबाइल फोन में इस कैमरा का क्या कॉम्बिनेशन होने वाला है, हालाँकि इतना जरुर है कि इस मोबाइल फोन में आपको बढ़िया कैमरा सेटअप जरुर मिलेगा। हालाँकि अभी तक इस मोबाइल फोन के स्पेक्स की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना जरुर है कि आने वाले समय में इस मोबाइल फोन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आने वाली है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :