Samsung Galaxy S24 Price Cut
सैमसंग का गैलेक्सी S24 बाजार में सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स में से माना जाता है, अभी तक इस फोन का प्राइस ज्यादा होने के चलते इसे लोग खरीदने से गुरेज करते थे, लेकिन इस समय यह सैमसंग फोन आपको बेहद ही काम दाम में खरीदन के लिए मिल रहा है। अगर आप सैमसंग फोन को सस्ते में खरीदने का इंतज़ार कुछ समय से कर रहे थे तो आप इस समय ऐसा कर सकते हैं। Amazon India पर सैमसंग डिवाइस 22,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस डिस्काउंट के बाद सैमसंग फोन की कीमत बेहद कम हो जाती है, ऐसे में आप सैमसंग फोन को किफायती दाम में खरीद सकते हैं। यह डील उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो सैमसंग के इस फोन को खरीदना चाहते हैं, या अपने पुराने फोन से एक नए फोन पर अपग्रेड करना चाहते हैं।
असल में, अगर आप सोच रहे हैं कि Amazon India पर आपको यह फोन सस्ते में मिल रहा है, लेकिन यह डील कैसे काम करती है, आपको इसे समझने की जरूरत है। सैमसंग फोन पर ज्यादा से ज्यादा बचत के लिए आपको बैंक ऑफर का लाभ लेना होगा, इसके अलावा आप एक्सचेंज का लाभ ले सकते हैं और डिस्काउंट तो आपको अलग से दिया ही जा रहा है, ऐसा करके आप इस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि यह ऑफर कैसे काम करता है और क्या इसे लेना फायदे का सौदा है, तो आइए इसे लेकर आपको सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S24 को भारत में 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल, Amazon पर यह स्मार्टफोन 59,968 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, Federal Bank क्रेडिट कार्ड के द्वारा EMI लेनदेन पर आपको 2,000 रुपये का अलग डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा आप एक्सचेंज का लाभ लेकर भी इस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। इस तरह से यह फोन आपको 22,000 रुपये से भी ज्यादा के ऑफर के साथ खरीदने के लिए मिल जाने वाला है।
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3a और Nothing Phone 3a Pro का डिजाइन लीक, दमदार है लुक, देखें स्पेक्स
फीचर्ड इमेज कंपनिक है!