iPhone Air की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी कटौती, पहली बार मिल रहा इतना सस्ता, खरीदना चाहिए या नहीं?

By

Apple के सबसे पतले स्मार्टफोन iPhone Air पर इस समय बड़ी छूट मिल रही है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत करीब 23,000 रुपये कम हो गई है, जिससे यह पहली बार 1 लाख रुपये से भी कम में उपलब्ध है। खास बात यह है कि A19 Pro चिपसेट से लैस किसी iPhone की यह अब तक की सबसे कम कीमत मानी जा रही है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस ऑफर में iPhone Air खरीदना सही फैसला होगा? आइए इसकी कीमत, फीचर्स और डील की पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Apple iPhone Air पर मिल रही है भारी छूट

Amazon India और Vijay Sales फिलहाल iPhone Air के 256GB वेरिएंट को अब तक की सबसे कम कीमत पर बेच रहे हैं। इसकी लॉन्च कीमत 1,19,900 रुपये थी, जबकि ऑफर के तहत इसे 96,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा Vijay Sales के “Extra Deal” ऑफर के तहत ICICI Bank, SBI Bank, Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। इस बैंक ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ 92,990 रुपये रह जाती है।

Apple iPhone Air के स्पेक्स और फीचर

सितंबर 2025 में लॉन्च हुआ iPhone Air, Apple का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया था जो हल्का और स्लिम प्रीमियम फोन पसंद करते हैं। फोन में 6.5 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 736 × 1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है। इसके अलावा इसमें ऑल्वेज़-ऑन-डिस्प्ले, ट्रू टोन और वाइड कलर (P3) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP का सिंगल कैमरा मिलता है, जो 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 12MP ऑप्टिकल जूम की सुविधा भी दी गई है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन और प्रोसेसर है। iPhone Air में सिर्फ 5.64mm पतली बॉडी के साथ ग्रेड-5 टाइटेनियम फ्रेम मिलता है। वहीं फ्रंट और बैक दोनों तरफ सिरैमिक शील्ड 2 की सुरक्षा दी गई है।

क्या इस कीमत पर iPhone Air खरीदना चाहिए?

अगर आप बेहद पतला और हल्का iPhone चाहते हैं, जिसमें Apple का दमदार A19 Pro प्रोसेसर मिलता हो, तो यह ऑफर आकर्षक कहा जा सकता है। हालांकि फोन के कुछ ऐसे पहलू भी हैं जो खरीदने से पहले ध्यान में रखने चाहिए।

फोन की पतली बॉडी के कारण इसमें बड़ी बैटरी नहीं है। इसी वजह से इसका स्क्रीन-ऑन टाइम अपने कई प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन्स की तुलना में कम माना जाता है। वहीं कैमरा सेटअप भी सिर्फ एक 48MP रियर कैमरे तक सीमित है, हालांकि सामान्य उपयोग में इसकी परफॉर्मेंस अच्छी रहती है।

अगर आपकी प्राथमिकता एक प्रीमियम, हल्का और स्टाइलिश सेकेंडरी iPhone है और बैटरी बैकअप या कैमरा आपकी सबसे बड़ी जरूरत नहीं है, तो मौजूदा ऑफर में iPhone Air एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

iPhone Air का ऑल्टरनेटिव

वहीं, अगर आप Android विकल्प तलाश रहे हैं, तो Samsung का Galaxy S25 Edge भी करीब 79,000 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। यह भी बाजार के सबसे पतले Android स्मार्टफोन्स में शामिल है।

यह भी पढ़ें: Prime Day Sale से पहले डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स पर बंपर डिस्काउंट! Amazon पर मिल रहीं सुनहरी डील्स

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By