Prime Day Sale से पहले डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स पर बंपर डिस्काउंट! Amazon पर मिल रहीं सुनहरी डील्स

Prime Day Sale से पहले डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स पर बंपर डिस्काउंट! Amazon पर मिल रहीं सुनहरी डील्स

अगर आपका पुराना फ्रिज अच्छे से कूलिंग नहीं कर पा रहा है या बेकार हो गया है तो एक नया फ्रिज खरीदने का अभी से अच्छा मौका नहीं है. अभी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉरम अमेज़न पर कई डबल डोर फ्रिज पर भारी छूट देखने को मिल रही है जिसमें बड़े और भरोसेमंद ब्रांड्स जैसे Toshiba, IFB और Haier शामिल हैं. यह फ्रिज कोल्ड स्टेरेज के तौर पर एकदम बढ़िया काम करते हैं लेकिन इसके साथ ही इनमें और भी फीचर्स देखने को मिलते हैं. अगर आप भी एक नया फ्रिज खरीदना चाहते हैं तो यहां हैं 3 ऐसी फ्रिज डील्स जिन्हें देख कर आपका दिल हो जाएगा खुश.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Toshiba 439L Double Door Fridge (47,690 रुपये)

Toshiba के इस फ्रिज की बाज़ार में असल कीमत 70,990 रुपये की है लेकिन अभी इस फ्रिज पर अमेज़न पर मिल रहे 33 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ इसका दाम घट कर 47,690 रुपये हो गया है. अगर आपको ऐसा लगता है की यह डिस्काउंट भी कम है तो आप इस फ्रिज पर कुछ बैंक ऑफर्स भी पा सकते हैं. अगर आप इस फ्रिज का खरीदते हुए HSBC के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और 6 महीने से ज्यादा की EMI लेते हैं तो आपको इस फ्रिज पर 3000 रुपये तक की और छूट मिल सकती है. इसके अलावा अगर आपके घर में एक पुराना फ्रिज रखा है तो आप उसे एक्सचेंज करके 2,510 रुपये की और बचत कर सकते हैं. इन सारे ऑफर्स को मिलाकर इसका दाम 42,796 रुपये हो जाता है.

Toshiba 439L Double Door Fridge के स्पेक्स

Toshiba का यह डबल डोर फ्रिज एयरफॉल कूलिंग टेकनोलॉजी के साथ आता है और इसमें एक दमदार Origin इन्वर्टर भी मिलता है. इसके साथ ही इसमें हुमिडीटी कंट्रोल भी आता है जिसकी मदद से फ्रिज के अंदर रखा समान फ्रैश रहता है. इसमें एक इलेक्ट्रॉनिक टेम्प्रेचर कंट्रोल की भी सुविधा मिलती है और यह फ्रिज 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है.

IFB 241L 10 in 1 Double Door Fridge (28,490 रुपये)

यह फ्रिज अपने 42,300 रुपये के असल दाम से 33 प्रतीशत की छूट पर आ रहा है और अभी इसका दाम अमेज़न पर 28,490 रुपये तक आ गया है. अगर यह डिस्काउंट आपके लिए काफी नहीं है तो आप इस फ्रिज को खरीदते समय HSBC के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और 6 महीने से ज्यादा की EMI लेते हैं तो आप इस फ्रिज पर 3000 रुपये तक की और बचत कर सकते हैं. इसके अलावा अभी इस फ्रिज पर एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिसे इस्तेमाल करके आप 4,490 रुपये की और बचत कर सकते हैं. अगर आप सारे ऑफर्स का लाभ उठाने में सफल होते हैं तो आप इस फ्रिज को 21,000 रुपये के दाम में खरीद सकते हैं.

IFB 241L 10 in 1 Double Door Fridge के स्पेक्स

यह फ्रिज 3 स्टार की दमदार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और इसमें 10 इन 1 मोड्स भी देखने को मिलते हैं. इस फ्रिज में सब्जियों को फ्रैश रखने के लिए एक्टिव डोडेरिज़ेर भी मिलता है. यह फ्रिज बिना स्टैबिलीज़र के भी बिंदास काम करता है. इसके साथ ही यह फ्रिज 4 साल की मशीन वारंटी के साथ आता है जिसमें 10 साल की कंप्रेसर वारंटी और 10 साल का स्पेयर पार्ट सपोर्ट भी शामिल है.

Haier 240L Double Door Fridge (21,190 रुपये)

Haier के इस फ्रिज पर अभी अमेज़न पर 31 प्रतीशत की छूट मिल रही है और यह फ्रिज अभी 21,190 रुपये के दाम में आ रहा है. इसके साथ ही इस फ्रिज को खरीदते समय आगर आप HDFC के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और 6 महीने की EMI लेते हैं तो आपको इस पर 2,500 रुपये की और छूट मिल सकती है. इसके अलावा इस पर 4,490 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. इन ऑफर्स को मिलाकर इसकी कीमत 14,200 रुपये तक आ जाती है.

Haier 240L Double Door Fridge के स्पेक्स

इस फ्रिज में 360 डिग्री मैजिक कूलिंग मिलती है और इसके साथ ही इसमें एक कूल पैड मिलता है जो बिजली जाने पर भी फ्रिज को ठंडा रखता है. अगर आपके घर में इन्वर्टर की सुविधा है तो यह फ्रिज उस से ऑटो कनेक्ट हो जाता है. इसके साथ ही यह फ्रिज 1 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आता है.

यह भी पढ़ें: 11 हज़ार में घर ले जाएं 23 हज़ार वाला Frameless HD Smart LED TV, इस जगह मिल रहा बंपर ऑफर!

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile